एक्सप्लोरर

एम एस धोनी के भविष्य पर चयनकर्ताओं से 24 अक्टूबर को बात करेंगे सौरभ गांगुली

एम एस धोनी के भविष्य पर चयनकर्ताओं से सौरभ गांगुली 24 अक्टूबर को बात करेंगे. बता दें कि वह बीसीसीआई के अध्यक्ष के तौर पर 24 अक्टूबर को पहली बार चयनकर्ताओं के साथ मीटिंग करने वाले हैं.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी क्या आने वाले वक्त में क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे इसको लेकर चर्चाओं का बाजार विश्वकप के बाद से ही गर्म है. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली 24 अक्टूबर को चयनकर्ताओं से धोनी के भविष्य पर बात करेंगे. यहां बता दें कि 24 अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम चुनी जानी है. धोनी पिछले दो सीरीज में नहीं खेले हैं. ऐसे में उनके भविष्य को लेकर गांगुली चर्चा कर सकते हैं.

गांगुली ने इस बारे में कहा,'' मैं चयनकर्ताओं से 24 तारीख को बात करूंगा. मैं जानने की कोशिश करूंगा की वह धोनी को लेकर क्या सोच रहे हैं.'' गांगुली ने आगे कहा कि वह यह भी जानने की कोशिश करेंगे की धोनी संन्यास के बारे में क्या सोच रहे हैं. इसके बाद ही इस पर किसी तरह की टिप्पणी करेंगे. बता दें कि धोनी विश्वकप 2019 में अपनी स्लो बैटिंग की वजह से आलोचनाओं का शिकार हुए थे और उसी के बाद से उनके संन्यास लेने की अटकले तेज हो गई. हालांकि धोनी ने खुद इसपर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

अध्यक्ष बनना तय, क्या कहा गांगुली ने

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की कमान मिलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने के बाद मेरे ऊपर कोई प्रेशर नहीं है. मैं एक क्रिकेटर की सोच से काम करूंगा. गांगुली ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि ऐसा पद काबिलियत से मिलता है. उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को भारत की शान बताया. सौरव गांगुली ने कहा, ‘’मुझे सभी लोगों ने काफी सपोर्ट किया है. जिन लोगों ने मुझे चुना है, सभी को मैं धन्यवाद देता हूं. ये पद मेरे लिए एक इज्जत की तरह है.’’ उन्होंने कहा, ‘’मैं सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करूंगा. मैं सबकी सहायता से बीसीसीआई का अध्यक्ष बना हूं.’’

Ayodhya Case: जानिए कौन हैं वकील राजीव धवन जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में फाड़ दी नक्शे की कॉपी

करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान का नया पैंतरा, पैसे नहीं तो दर्शन नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget