एक्सप्लोरर

IPL 2019: घुटने से बहता रहा खून लेकिन फिर भी चेन्नई को खिताब दिलाने के लिए अंत तक लड़ते रहे शेन वॉटसन, जीता सबका दिल

शेन वॉटसन भी इस रविवार को फाइनल खेलते समय कुछ ऐसे ही रास्ते पर चल रहे थे. वॉटसन एक रन लेने के चक्कर में अपना घुटना चोटलि कर बैठे. उनके घुटने से खून बह रहा था.

नई दिल्ली: आईपीएल 2019 का सीजन 12 खत्म हो चुका है. हैदराबाद में खेले गए फाइनल मैच में काफी ड्रामा देखने को मिला जिसमें पोलार्ड, धोनी और बुमराह शामिल थे. फाइनल में मुंबई ने चेन्नई को मात्र 1 रन से हराकर चौथी बार खिताब पर कब्जा कर लिया. लेकिन इस बीच एक खिलाड़ी ऐसा था जो अपनी टीम को खिताब तक पहुंचाते पहुंचाते रन आउट हो गया. जी हां हम बात कर रहे हैं पिछले साल आईपीएल के फाइनल और इस साल के आईपीएल के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शेन वॉटसन की. जो अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए खून से लथपथ घुटने के साथ खेलते रहे.

हमने आजतक क्रिकेट जगत में कई ऐसे किस्से सुने हैं कि एक खिलाड़ी को चोट लगने के बावजूद भी वो अंत तक लड़ता है और अपनी टीम को जीत दिलाता है. शेन वॉटसन भी इस रविवार को फाइनल खेलते समय कुछ ऐसे ही रास्ते पर चल रहे थे. दरअसल जबतक शेन वॉटसन बल्लेबाजी कर रहे थे तब तक खिताब चेन्नई के पाले में था लेकिन तभी वो रन आउट हो गए और मैच पलट गया. वॉटसन एक रन लेने के चक्कर में अपना घुटना चोटिल कर बैठे. उनके घुटने से खून बह रहा था. लेकिन न तो ये मुंबई के खिलाड़ियो को पता चला और न ही नॉन स्ट्राइकर पर बल्लेबाजी कर रहे चेन्नई के खिलाड़ी को. लेकिन जब वॉटसन रन आउट होकर पवेलियन आए तब जाकर दूसरे खिलाड़ियों और हरभजन सिंह ने ये गौर किया कि उनके घुटने से खून बह रहा है. मैच खत्म होने के बाद उनके घुटने में 6 टांके लगे. इसका खुलासा सीएसके के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेन वॉटसन के चोटिल घुटने वाली तस्वीर भी शेयर की. वॉटसन ने 59 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के की मदद से 80 रन बनाए. हालांकि उन्हें तीन जीवनदान भी मिले, लेकिन वह फिर भी चेन्नई को जीत नहीं दिला पाए. वॉटसन के रहने से चेन्नई की जीत की उम्मीदें बरकरार थीं लेकिन 19वें ओवर की चौथी गेंद पर वे रन आउट हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget