एक्सप्लोरर

पत्नी हसीन जहां का नया हमला, 'मोबाइल खो जाने के बाद बदल गया शमी का बर्ताव'

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच का विवाद हर बढ़ते दिन के साथ और बड़ा होता जा रहा है. हसीन हर दिन नये खुलासे के साथ शमी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं.

नई दिल्ली/कोलकाता: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच का विवाद हर बढ़ते दिन के साथ और बड़ा होता जा रहा है. हसीन हर दिन नये खुलासे के साथ शमी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. आज शमी की पत्नी हसीन जहां ने एक बार फिर से मीडिया के सामने आकर शमी पर फोन खोने की वजह से बर्ताव बदलने की बात कही. साथ ही हसीन ने ये भी कहा कि अगर शमी अब भी चाहते हैं कि घर बचे तो भी वो सहयोग करने के लिए तैयार. बीते दिन एबीपी न्यूज़ पर मोहम्मद शमी की सफाई के बाद हसीन जहां आज मीडिया के सामने आई और कहा, 'मोहम्मद शमी अपना फोन खोने के डर की वजह से मुझसे अच्छा बर्ताव कर रहे थे.' ये तमाम बातें हसीन ने सोशल मीडिया पर शमी के साथ होली और अन्य पलों की तस्वीरें साझा होने के बारे में कहीं. EXCLUSIVE: पत्नी के आरोपों के बाद भी शमी को सबकुछ ठीक होने की उम्मीद, बेटी के नाम पर हुए भावुक साथ ही हसीन ने ये भी कहा कि 'जब मुझे बीएमडबल्यू कार से मोबाइल मिला तो मैंने बातचीत के जरिए शमी को समझाया कि वो ये सब सुलझाए और हम फिर से अच्छी ज़िंदगी जी सकें लेकिन वो नहीं समझे. जिसके बाद मजबूरी में मैंने वो तमाम पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए.' साथ ही हसीन जहां ने ये भी बताया कि वो पिछले 4 साल से शमी को समझाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वो नहीं समझे.' 3 घंटे से ज्यादा पुलिस हेडक्वार्टर में रहीं शमी की पत्नी हसीन जहां, पुलिस ने रिकॉर्ड किए बयान हसीन जहां ने ये भी कहा कि इत्तेफाक से ये फोन बीएमडबल्यू कार से उनके हाथ लग गया. लेकिन अगर उनके हाथ ये फोन नहीं लगता तो अब तक शमी उन्हें तलाक का नोटिस भेज चुके होते. इसके साथ ही सुलह के सवाल पर हसीन का रूख थोड़ा नरम दिखा, उन्होंने कहा कि अगर शमी घर बचाना चाहते हैं तो वो सुलह के बारे में सोच सकती हैं. लेकिन अब अगर वो सुलह की बात करें तो वहीं गलत साबित होंगी. शमी की पत्नी हसीन जहां की पूरी कहानी उनके Ex-Husband की ज़ुबानी हसीन जहां ने अब सुलह के लिए कोलकाता आए शमी के रिश्तेदारों पर कड़े शब्दों में कहा, 'वो लोग तब कहां थे जब मैं अमरोहा में थी, तब इनमें से किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया.' हालांकि इस पूरे मामले में सुलह के लिए कोलकाता पहुंचे शमी के घरवालों से मिलने के सवाल पर हसीन ने कहा कि उनके वकील ने उन लोगों से मुलाकात की है. साथ ही शमी की सफाई पर हसीन ने कहा कि वो बातों को गोल-मोल तरीके से पेश कर रहे हैं और इस मामले में जो भी सच होगा वो जांच से सामने आ जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget