एक्सप्लोरर

Fifa World Cup 2018: सेनेगल ने दी पोलैंड को 2-1 से मात

मैच का पहला गोल सेनेगल ने किया, लेकिन इसमें पोलैंड के थियाको सियानोक ने सेनेगल की मदद की. 37वें मिनट में किया गया यह गोल आत्मघाती गोल था.

फीफा वर्ल्ड कप में आज खेले गए दूसरे मुकाबले में सेनेगल ने पोलैंड को 2-1 से मात दी. पूरे मैच के दौरान सेनेगल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा. टीम के डिफेंस ने पोलैंड के स्टार खिलाड़ी और कप्तान रोबर्ट लेवांडोस्की को रोके रखा और मौकों को भुनाने नहीं दिया जो सेनेगल की जीत का मुख्य कारण रहे. पहले हाफ में दोनों टीमों ने ज्यादा मौके नहीं बनाए और जो मौके बनाए वो करीबी नहीं थे. सेनेगल के डिफेंस ने बेहद मजबूत खेल दिखाते हुए न सिर्फ लेवांडोस्की को रोका बल्कि पोलैंड की आक्रमण पंक्ति को भी हावी नहीं होने दिया. मैच का पहला गोल सेनेगल ने किया, लेकिन इसमें पोलैंड के थियाको सियानोक ने सेनेगल की मदद की. 37वें मिनट में किया गया यह गोल आत्मघाती गोल था. मायबियांग नियांक गेंद को मैदान के मध्य से लेकर बाईं तरफ से आगे बढ़े और बॉक्स के करीब आकर गेंद सादियो माने को दी. माने ने जल्दबाजी नहीं दिखाई और कालिदाउ काउलीबाली को पास दिया. काउलीवाली ने गेंद को मध्य से गोलपोस्ट की तरफ खेला. दाईं तरफ जा रही गेंद सियानोक के पांव से टकरा कर नेट में चली गई और सेनेगल को 1-0 की बढ़त मिल गई. यह इस विश्व कप का चौथा आत्मघाती गोल था. पहले हाफ में ही सेनेगल ने बना ली थी बढ़त इससे पहले, लेवांडोस्की ने 23वें मिनट में एक हाफ चांस पर पर गोल करने का मौका गंवा दिया. उनके द्वारा खेल गया शॉट गोलपोस्ट के बाहर चला गया. पहले हाफ में लेवांडोस्की ने यह इकलौता करीबी मौका बनाया था. 18वें मिनट में सेनेगल के पास भी गोल करने का मौका था जिसे वो गोल में तब्दील नहीं कर पाई. पहले हाफ में विफल रहने वाले लेवांडोस्की को दूसरे हाफ की शुरुआत में ही फ्री किक के जरिए अपनी टीम को बराबरी कराना का मौका मिला जिसे सेनेगल के गोलकीपर नडियाये ने असफल कर दिया. पहले गोल से आत्मविश्वास लेकर दूसरे हाफ में उतरी सेनेगल ने 60वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया. खाली खड़े नियांग को पोलैंड ने नजरअंदाज किया और सेनेगल के खिलाड़ी ने बेहद आसानी से गोल दाग पोलैंड की परेशानी को और बढ़ा दिया. आखिर मिनटों में गोल करने की कोशिश में लगी पोलैंड ने कई मौके गंवाए. ग्रेजगोर्ज क्रेचोवियाक ने हालांकि 86वें मिनट में गोल दाग अपनी टीम का खाता खोला. उनका यह गोल सिर्फ हार के अंतर को कम करने वाला साबित हुआ क्योंकि पोलैंड तमाम कोशिशों के बाद भी बराबरी का गोल नहीं कर पाई और सेनेगल पूरे तीन अंक लेने में कामयाब रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget