एक्सप्लोरर

SAvSL: डुप्लेसिस के बड़े शतक से श्रीलंका पर दक्षिण अफ्रीका की 40 रनों से जीत

केपटाउन: फाफ डु प्लेसिस ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए मंगलवार को यहां अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया जिससे दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को 40 रनों के अंतर से जीतकर 5 मैचों की सीरीज़ में 4-0 की अजय बढ़त बना ली है. टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पांच विकेट पर 367 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. डुप्लेसिस ने 185 रन बनाये लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका की तरफ से वनडे में सर्वाधिक व्यक्तिगत पारी के रिकार्ड से केवल तीन रन से चूक गये. यह रिकार्ड अब भी गैरी कर्स्टन के नाम पर है जिन्होंने 1996 विश्व कप में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ रावलपिंडी में नाबाद 188 रन बनाये थे.

डुप्लेसिस ने अपनी पारी के दौरान क्विंटन डिकाक(55) के साथ दूसरे विकेट के लिये 87 गेंदों पर 100 रन और कप्तान एबी डिविलियर्स(64) के साथ तीसरे विकेट के लिये 122 गेंदों पर 137 रन की साझेदारी की. डुप्लेसिस का यह श्रृंखला में दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने डरबन में दूसरे वनडे में 105 रन बनाये थे.

दक्षिण अफ्रीका ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे ओवर में हाशिम अमला(एक) का विकेट गंवा दिया लेकिन उनके स्थान पर क्रीज पर उतरे डुप्लेसिस ने अच्छी तरह से पारी को संवारा. वह पारी के आखिरी ओवर में आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 141 गेंदें खेली तथा 16 चौके और तीन छक्के लगाये. अंतिम ओवरों में फरहान बेहारडीन ने 20 गेंदों पर नाबाद 36 रन की तूफानी पारी खेली. श्रीलंका की तरफ से बायें हाथ के स्पिनर सचित पातिराना और तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने दो-दो विकेट लिये.

इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को उपुल थरंगा और डिकवेला ने बेहतरीन शुरूआत दी और पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़ दिए. इसके बाद डिकवेला 58 रन बनाकर आउट आउट हो गए. डिकवेला के विकेट के बाद थरंगा का प्रहार जारी रहा और उन्होंने मेंडिस के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 200 रनों के पार पहुंचा दिया. लेकिन अपने करियर का 14वां शतक जड़ने के बाद थरंगा आउट होकर लौट गए और उसके बाद निरंतर अंतराल में विकेट गंवाने की वजह से श्रीलंकाई टीम अंत में स्कोर से 40 रन पीछे रह गई.

श्रीलंका के लिए वैराकोड्डी ने भी अहम 58 रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
IND vs ENG 1st ODI Weather: बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget