एक्सप्लोरर

विरोधी टीम और हालात हमारे लिए कोई मायने नहीं रखते: संजय बांगड़

सहायक कोच संजय बांगड़ ने आज कहा कि आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम के लिये न तो प्रतिद्वंद्वी और न ही हालात मायने रखेंगे जो दक्षिण अफ्रीका में पहली सीरीज जीतने पर निगाहें लगाये हैं.

केपटाउन: सहायक कोच संजय बांगड़ ने आज कहा कि आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम के लिये न तो प्रतिद्वंद्वी और न ही हालात मायने रखेंगे जो दक्षिण अफ्रीका में पहली सीरीज जीतने पर निगाहें लगाये हैं. पूरी भारतीय टीम ने आज वैकल्पिक अभ्यास में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया और पिच देखने भी केवल सहयोगी स्टाफ और चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ही पहुंचे. बांगड़ ने कहा, ‘‘हमें अपनी तैयारियों पर पूरा भरोसा है क्योंकि हमने यहां पहले टेस्ट से पहले चार-पांच दिन बिता दिये हैं. इतने दिनों में हमने सुनिश्चित किया कि हम पर्याप्त अभ्यास करें. लड़के भी मानसिक रूप से सकारात्मक हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह टेस्ट मैच है और किसी अन्य टेस्ट मैच से अलग नहीं होगा. हम अपनी अंदरूनी प्रक्रियाओं पर ही ध्यान लगाये हैं, हमारी मानसिक स्थिति कैसी है और बल्लेबाजी के प्रति हमारा रवैया कैसा है.’’ बांगड़ ने कहा, ‘‘इसलिये प्रतिद्वंद्वी टीम सचमुच मायने नहीं रखती और न ही हालात. मायने यह रखता है कि बल्लेबाजी ग्रुप क्या सोच रहा है और हम जिस स्तर पर जाने की इच्छा रखते हैं, उसे हासिल करने के लिये किस तरह का काम करना चाहिए. ’’ पहले टेस्ट के लिये उम्मीद के मुताबिक हरियाली पिच पर टीम संयोजन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘विकेट की स्थिति देखकर ही यह होगा, अगर यह गेंदबाजों के मुफीद होगा तो हम निश्चित रूप से चार गेंदबाजों के साथ उतर सकते हैं और अगर परिस्थितियां बल्लेबाजों के लिये मददगार होंगी तो हम शायद पांच गेंदबाजों के साथ उतर सकते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वैसे, पिछले 24 महीने से ज्यादातर ऐसा ही रहा है जहां टीम प्रबंधन ने टीम संयोजन के लिये इस तरह के फैसले किये हों.’’ बांगड़ ने कहा, ‘‘जहां तक अभी हमें पता चला है तो हमें गेंद के पहले दिन थोड़ा सीम होने की उम्मीद है. दूसरे और तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिये बहुत अच्छे हालात होंगे. हम कल सतह पर नमी पर भी विचार करेंगे.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget