एक्सप्लोरर

साइना नेहवाल हुईं नाराज, अभ्यास के लिए ट्रेनर और फिजियो से नहीं मिलने देने की शिकायत की

लंदन ओलंपिक (2012) की कांस्य पदक विजेता ने बीडब्ल्यूएफ द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत लगाये गये प्रतिबंधों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कई ट्वीट किये.

बैंकॉक: भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल ने थाईलैंड में होने वाले आगामी टूर्नामेंटों से पहले कई प्रतिबंधों के साथ प्रशिक्षकों (ट्रेनर) और फिजियो से मिलने की अनुमति नहीं देने पर मंगलवार को विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की आलोचना करते हुए इन मुद्दों का जल्द से जल्द हल निकालने का आग्रह किया.

लंदन ओलंपिक (2012) की कांस्य पदक विजेता ने बीडब्ल्यूएफ द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत लगाये गये प्रतिबंधों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कई ट्वीट किये. साइना ने ट्वीट किया, ‘‘जांच में सभी के नेगेटिव आने के बाद भी फिजियो और प्रशिक्षक हम से नहीं मिल सकते? हम चार सप्ताह तक खुद को फिट कैसे रखेंगे. हम बेहतर स्थिति में टूर्नामेंट खेलना चहते हैं. कृपया इसका हल निकालें.’’

तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफिकेशन हासिल करने के लिए साइना के पास मार्च तक का समय है, ऐसे में वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उचित प्रशिक्षण की कमी से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है. विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने इस मुद्दे को लेकर बीडब्ल्यूएफ से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. उन्होंने कहा, ‘‘ पूरी टीम को अभ्यास के लिए सिर्फ एक घंटे का समय मिल रहा है. एक ही समय पर जिम करना है. ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए मार्च तक का समय है ऐसे में फिटनेस के लिए यह अच्छा नहीं है.’’

भारत का पूरा दल बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के दो सुपर 1000 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए थाईलैंड की राजधानी में है. साइना ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘हमें वार्म अप/ कूल डाउन /स्ट्रेचिंग / के लिए समय नहीं दिया जा रहा है. हम यहां दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच मुकाबले की बात कर रहे है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने फिजियो और ट्रेनर को यहां लाने के लिये काफी खर्च किया है. अगर वे हमारी मदद नहीं कर सकते तो यह बात हमें पहले क्यों नहीं बताई गयी थी?’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Live: जल्द शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, भारत का स्कोर 460/9
LIVE: जल्द शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, भारत का स्कोर 460/9
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget