एक्सप्लोरर

सचिन को आखिरी वनडे में आउट करने वाले गेंदबाज़ ने लिया संन्यास

अपने गेंदबाज़ी ऐक्शन में बदलाव के बाद से पाकिस्तान के लिए खास मौका नहीं मिलने के बाद आखिरकार स्पिनर सईद अजमल ने क्रिकेट जगत से संन्यास का ऐलान कर दिया है.

नई दिल्ली: अपने गेंदबाज़ी ऐक्शन में बदलाव के बाद से पाकिस्तान के लिए खास मौका नहीं मिलने के बाद आखिरकार स्पिनर सईद अजमल ने क्रिकेट जगत से संन्यास का ऐलान कर दिया है. सईद अजमल पाकिस्तान में खेले जा रहे नेशनल टी20 टूर्नामेंट में आखिरी बार खेलते हुए नज़र आएंगे. पाकिस्तान के लिए 8 साल तक खेले सईद ने संन्यास के ऐलान के साथ ही कहा कि 'अब मैं किसी भी तरह से अपनी पर बोझ नहीं बनना चाहते. साथ ही नेशनल टीम में मेरे चयन को लेकर कोई विवाद उठे उससे पहले मैं ख़ुद ही ये कड़ा फैसला ले रहा हूं.' सईद अजमल साल 2011 से लेकर 2014 तक पाकिस्तान के लिए सबसे बड़े मैच विनर रहे. इस दौरान वो आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज़ के पद भी रहे. सईद अजमल की बेहतरीन गेंदबाज़ी की मदद से पाकिस्तान की टीम ने 2009 में टी20 खिताब भी जीता. अजमल ने अपने इस कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान के लिए कुल 35 टेस्ट मुकाबलों में 178 विकेट, 113 वनडे मैचों में 184 विकेट जबकि 64 टी20 मुकाबलों में 85 विकेट चटकाए. अजमल साल 2015 में आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मुकाबले में खेले. जिसमें वो कोई भी विकेट चटकाने में नाकामयाब रहे. जिसके बाद से अजमल को टीम में मौका नहीं मिला. अपनी टीम के ही लिजेंड सकलेन मुश्ताक के नक्शे कदम पर चलते हुए अजमल को उनकी दूसरा गेंद के लिए खास पहचान भी मिली. जिसकी मदद से उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट के कई धुरंधर बल्लेबाज़ों को धूल भी चटाई. भारतीयों को अजमल, सचिन पर बयानबाजी की वजह से याद रहें. सचिन तेंदुलकर के आखिरी वनडे मुकाबले के बाद अमजल ने मज़ाकिया अंदाज़ में सचिन पर कहा था कि 'उनके हाथों आउट होने के बाद ही तेंदुलकर ने आगे नहीं खेलना का फैसला लिया था.' हालांकि बाद में वो अपने इस बयान से पलट भी गए थे. अजमल ने साल 2012 के एशिया कप में सचिन को 48 रन के स्कोर पर आउट किया था. जो कि उनके करियर का आखिरी मैच भी साबित हुआ. भारत के खिलाफ अजमल काफी सफल गेंदबाज़ भी रहे. वनडे में उन्होंने भारत के खिलाफ 10 मुकाबलों में 21 विकेट भी चटकाए. हालांकि उनके करियर की शुरूआत में ही साल 2009 में उनके गेंदबाजी एक्शन पर आईसीसी ने प्रतिबंध लगाया था. लेकिन इसके तुरंत बाद ही उन्हें क्लीन चिट भी मिल गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 4 Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget