एक्सप्लोरर

कपिल देव के निधन की उड़ी अफवाह, सोमवार की शाम महान क्रिकेटर खुद थे एबीपी न्यूज़ पर लाइव

कपिल देव के निधन की अफवाह कितनी बेमानी है इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि सोमवार की शाम महान क्रिकेटर खुद ही एबीपी न्यूज़ के शो वाह क्रिकेट पर लाइव थे.

भारत की विश्व विजेता क्रिकेट टीम के कप्तान रहे कपिल देव के निधन की अफवाह फैली, उनके निधन की अफवाह कितनी बेमानी है इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि सोमवार की शाम महान क्रिकेटर खुद ही एबीपी न्यूज़ के शो वाह क्रिकेट पर लाइव थे. इस शो में कपिल देव ने अनेक खिलाड़ियों के खेल पर टिप्पणी की है और जिससे जाहिर होता है कि वो अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं.

इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने निधन की अफवाहों को खारिज किया. उन्होंने इस वीडियो में एक प्राइवेट बैंक से बात करने के बारे में बताया है. कपिल देव ने 21 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया जिसमें वे स्वस्थ लग रहे हैं. कपिल की 23 अक्टूबर को एंजियोप्लस्टी हुई थी. वह 25 अक्टूबर को फोर्टिस-एस्कोटर्स हर्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली से डिस्चार्ज भी हो गए थे.

सोशल मीडिया पर उड़ी थी निधन की अफवाह इससे पहले सोमवार को सोशल मीडिया पर यह खबर जोर पर थी कि कपिल दोबारा हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं. कुछ लोगों ने तो उनके निधन की अफवाहें भी उड़ा दी थीं. इसके बाद कपिल ने एक वीडियो जारी किया और बताया, "हाय, मैं कपिल देव बोल रहा हूं और मैं 11 नवंबर को बार्कले परिवार के साथ अपनी कहानी शेयर करूंगा, कुछ क्रिकेट संबंधी कहानी, कुछ यादें. त्योहार का सीजन चालू है इसलिए तैयार हो जाइए सवाल-जवाब के साथ."

कपिल से जुड़े सूत्र इस बात से गुस्सा और हैरान थे कि लोगों ने उनकी मौत की खबर फैला दी. उनमें से एक ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि "हर जगह नकारात्मक लोग होते हैं. गलत खबरों को दबाओ. वीडियो सोमवार को बनाया गया है, अफवाहों के आने के बाद. बैंक के साथ बातचीत ऑनलाइन होगी." आपको याद दिला दें कि कपिल देव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने 1983 में पहली बार विश्व कप जीता था.

यह भी पढ़ें-

IPL 2020: दिल्ली से हार के बाद भी RCB ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, विराट ने कही ये बड़ी बात

IPL 2020: RCB को सपोर्ट करने पहुंचीं प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा, व्हाइट ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget