एक्सप्लोरर

RR vs KXIP: निकोलस पूरन ने सुपरमैन बनकर बचाया छक्का, सचिन तेंदुलकर ने दिया ऐसा रिएक्शन

किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला. इस नज़ारे को देखने के बाद सचिन तेंदुलकर ने भी रिएक्ट किया.

RR vs KXIP: आईपीएल 2020 के 9वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला. इस मैच में पंजाब ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाए. इसके जवाब में राजस्थान ने तीन गेंद पहले ही लक्ष्य का पीछा कर लिया.

हालांकि, मैच का सबसे शानदार पल रहा, राजस्थान की पारी का 8वां ओवर. इस ओवर में रवि बिश्नोई की गेंद पर संजू सैमसन ने छक्के के लिए शॉट मारी. गेंद सीमा पार पहुंच ही गई थी कि निकोलस पूरन ने सुपरमैन की तरह डाइव लगाकर छक्के को दो रनों में तब्दील कर दिया.

निकोलस पूरन ने अपनी करिश्माई फील्डिंग से सबको हैरत में डाल दिया. पूरन की इस अद्भुत फील्डिंग पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी प्रतिक्रिया दी. सचिन ने पूरन की इस फील्डिंग को के बारे में कहा कि मैंने अपने जीवन में इससे बेस्ट नहीं देखा है.

सचिन ने पूरन की तारीफ में ट्वीट कर कहा, "मैंने अपने जीवन में इससे बेस्ट नहीं देखा है। पूरी तरह से अतुल्य."

पूरन की इस शानदार फील्डिंग की तारीफ मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ियों ने की. वहीं शॉट लगाने वाले संजू सैमसन पूरन के इस एफर्ट से हैरान रह गए. इससे पहले पूरन ने बल्लेबज़ी में भी जलवा दिखाया था. उन्होंने सिर्फ आठ गेंदो में तीन छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन बनाए थे और टीम का स्कोर 220 के पार पहुंचाया था. हालांकि, पूरन की बल्लेबाज़ी और शानदार फील्डिंग भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी और राजस्थान ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज़ कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
FIFA वर्ल्ड कप के फाइनल में मौजूद रहेंगे डोनाल्ड ट्रंप, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी भिड़ंत
FIFA वर्ल्ड कप के फाइनल में मौजूद रहेंगे डोनाल्ड ट्रंप, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी भिड़ंत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget