एक्सप्लोरर

DDvRCB: कोहली-डिविलियर्स की शतकीय पार्टनरशिप के आगे दिल्ली ने घर में टेके घुटने

विराट कोहली, डी विलियर्स ने अपने दम पर बैंगलोर को जीत दिला ली. दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली डेयरडेविल्स आईपीएल में शनिवार रात हुए मुकाबले में अपने हार के सिलसिले को नहीं तोड पाई. दिल्ली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने उसके घर फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में पांच विकेट से हरा दिया. विराट कोहली, डी विलियर्स ने अपने दम पर बैंगलोर को जीत दिला ली. दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी हैं.

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करेत हुए ऋषभ पंत (61) और अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे अभिषेक शर्मा (46) के दम पर 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 181 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था. बेंगलोर ने एबी डिविलियर्स (नाबाद 72) और कप्तान विराट कोहली (70) के बीच हुई शतकीय साझेदारी के बूते एक ओवर पहले पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

दिल्ली ने बंगलोर को अच्छी शुरुआत से तो महरूम रखा और 18 रनों पर ही उसके दोनों सलाम बल्लेबाजों पार्थिव पटेल (6) तथा मोइन अली (1) को पवेलियन भेज दिया. अली को छह के कुल स्कोर पर ट्रेंट बाउल्ट ने अपना शिकार बनाया तो पटेल को अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे संदीम लामिछाने ने आउट किया. लेकिन इसके बाद कोहली और डिविलियर्स की जोड़ी ने दिल्ली के गेंदबाजों को और हावी नहीं होने दिया. दोनों ने तीसरे विकेट लिए 118 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की राह पर बनाए रखा.

कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 40 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके तथा तीन छक्के लगाए. उन्हें अमित मिश्रा ने 136 के कुल स्कोर पर पंत के हाथों कैच कराया. मनदीप सिंह (13) 158 के कुल स्कोर पर आउट हुए. सरफारज खान (11) के रूप में बेंगलोर ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना पांचवां विकेट खोया. डिविलियर्स ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का मार अपनी टीम को जीत दिलाई. अपनी नाबाद पारी में डिविलियर्स ने 37 गेंदों का सामना करते हुए छह छक्के और चार चौके लगाए.

इससे पहले, पंत के जाने के बाद एक समय लग रहा था कि दिल्ली 160 के कुल स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन अभिषेक ने अंत में 19 गेंदों में चार छक्के और तीन चौकों की मदद से तूफानी पारी खेल दिल्ली को 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 181 रनों तक पहुंचा दिया.

पंत ने दिल्ली को खराब शुरुआत से बाहर निकाला. 16 के कुल स्कोर पर ही दिल्ली ने पृथ्वी शॉ (2) और जेसन रॉय (12) की अपनी सलामी जोड़ी को खो दिया था. यहां से पंत ने कप्तान श्रेयस अय्यर (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी कर टीम के अच्छे स्कोर की उम्मीदों को जिंदा रखा.

34 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के मारने वाले पंत को अली ने डिविलियर्स के हाथों कैच कराया. पंत का विकेट 109 के कुल स्कोर पर गिरा. पंत के जाने के बाद कप्तान अय्यर भी 120 के कुल स्कोर पर मोहम्मद सिराज की गेंद पर विराट कोहली द्वारा लपके गए.

यहां से अभिषेक ने विकेट पर कदम रखा और तेजी से रन बटोरे. हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर ने उनका बखूबी साथ दिया और 20 गेंदों में दो चौकों की मदद से 21 रन बनाए. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी कर दिल्ली को चुनौतीपूर्ण स्कोर दिया. बेंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए. सिराज और अली को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget