एक्सप्लोरर

Ranji Trophy 2024: रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल जारी, इन 8 टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मुकाबले की शुरुआत 23 फरवरी से होने वाली है.

Ranji Trophy Quarter Final Fixtures: भारत में इस समय सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2024 खेली जा रही है. यह टूर्नामेंट इस सीजन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए 8 टीमें तय हो चुकी हैं. 38 टीमों के बीच 5 जनवरी से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में 30 टीमें बाहर हो चुकी हैं. अब 23 फरवरी से अंतिम आठ टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले की शुरुआत हो जाएगी. क्वार्टर फाइनल के इस जंग के पहले बीसीसीआई ने इसका शेड्यूल जारी किया है.

रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल जारी
रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. इस बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक, मुंबई, बड़ौदा, तमिलनाडु, सौराष्ट्र, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश की टीमें पहुंचने में कामयाब हुई हैं. क्वार्टर फाइनल में पहला मुकाबला विदर्भ और कर्नाटक के बीच होगा. वहीं दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला मुंबई और बड़ौदा के बीच होगा. इसके अलावा तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला तमिलनाडु और सौराष्ट्र और चौथा क्वार्टर फाइनल मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच खेला जाएगा.

इन 8 टीमों के बीच होगी जंग

विदर्भ बनाम कर्नाटक, सिविल लाइंस स्टेडियम (नागपुर)

मुंबई बनाम बड़ौदा, बीकेसी ग्राउंड. (मुंबई)

तमिलनाडु बनाम सौराष्ट्र, श्री रामकृष्ण कॉलेज (कोयम्बटूर)

मध्य प्रदेश बनाम आंद्र प्रदेश, होल्कर स्टेडियम (इंदौर)

10 मार्च से शुरू होगी खिताबी भिड़ंत

रणजी ट्रॉफी 2024 के क्वार्टर फाइनल के मुकाबले 23 फरवरी से 27 फरवरी तक खेले जाने हैं. इसके बाद 2 मार्च से सेमीफाइनल की जंग शुरू हो जाएगी. सेमीफाइनल को अपने नाम करने वाली दो टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी. जिनके बीच 10 मार्च से खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. इस बार क्वार्टर फाइनल तक पहुंची सभी टीमों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. ऐसे में इस बार रणजी ट्रॉफी का खिताब कौन सी टीम अपने नाम करेगी यह कहना अभी से काफी मुश्किल है.

यह भी पढ़ें:

Watch: ‘भागो...भागो...’ जब क्रिकेट मैच में हुई सांड की एंट्री, बल्लेबाज से लेकर अंपायर तक सब मैदान छोड़कर भागे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
ABP EXCLUSIVE: 'दबदबा है, दबदबा रहेगा...', भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद बोले पूर्व हॉकी कोच हरेन्द्र सिंह
'दबदबा है, दबदबा रहेगा', भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद बोले पूर्व हॉकी कोच हरेन्द्र सिंह
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget