एक्सप्लोरर

MIvRR: बटलर के जोश के आगे ढेर हुई मुंबई, राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार

बटलर और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मेजबान टीम के गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू किया. बटलर ने मैदान के चारो ओर कलात्मक शॉट खेले, तो वहीं रहाणे ने एक छोर संभाले रखा.

मुंबई: सलामी बल्लेबाज जोस बटलर की 94 रनों की आक्रामक पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को आईपीएल में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान के लिए बटलर ने 9 चौके और 5 छक्के लगाए. उन्होंने 53 गेंदों पर 94 रन बनाकर राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा. बटलर को उनकी धुआंधार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

राजस्थान की शुरुआत खराब रही और मेहमान टीम ने पहला विकेट 10 रनों के भीतर ही खो दिया. सलामी बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट को चार के निजी स्कोर पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद, बटलर और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मेजबान टीम के गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू किया. बटलर ने मैदान के चारो ओर कलात्मक शॉट खेले, तो वहीं रहाणे ने एक छोर संभाले रखा. राजस्थान को दूसरा झटका रहाणे के रूप में लगा. उन्हें हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने आउट किया. रहाणे ने 36 गेंदों पर चार चौके की मदद से 37 रन बनाए.

इसके बाद, युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने बटलर का साथ निभाया. दोनों बल्लेबाज मिलकर राजस्थान को जीत के करीब ले गए. हार्दिक पांड्या ने 26 के निजी स्कोर पर सैमसन को आउट लेकिन वह अपनी टीम की हार नहीं टाल सके. सैमसन ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए, उन्होंने कुल 14 गेंदे खेली. बेन स्टोक्स (0) नाबाद वापस लौटे. मुंबई की ओर से हार्दिक पांड्या ने दो और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया.

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली पारी में 168 रन बनाए. मुंबई ने बेहतरीन शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज इविन लुइस एवं सूर्यकुमार यादव ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े. मुंबई को पहला झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा जिन्हें हरफनमौला खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा. यादव ने सात चौकों की मदद से 38 रन बनाए.

मुंबई पहले झटके से उबर पाता कि उससे पहले ही आर्चर ने कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर दिया. शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. मेजबान टीम ने जल्द ही लुइस के रूप में अपना तीसरा विकेट भी खो दिया. उन्हें तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने आउट किया. लुइस ने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए.

लगातार विकेट खो रही मुंबई इंडियंस को हरफनमौला खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स की किफायती गेंदबाजी ने और मुश्किल में डाला. इस दबाव का शिकार हुए ईशान किशन और क्रूणाल पांड्या. किशन को 12 के निजी स्कोर पर स्टोक्स ने आउट किया जबकि क्रूणाल को जयदेव उनादकट ने अपना शिकार बनाया. क्रूणाल केवल तीन रन का ही योगदान दे पाए.

इसके बाद, हार्दिक पांड्या ने मुंबई की लड़खड़ाती पारी को संभाला. पांड्या ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए. उन्होंने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 21 गेंदों पर 36 रन बनाए. पांड्या को अंतिम ओवर में स्टोक्स ने आउट किया. बेन कटिंग (10) जेपी ड्यूमिनी (0) नाबाद पवेलियन लौटे. आर्चर ने चार ओवरों में 16 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि स्टोक्स ने चार ओवर में 26 रन दिए. स्टोक्स को भी दो विकेट मिले. धवल कुलकर्णी और जयदेव उनादकट को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
Asian Para Games 2026 Day 4 Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget