एक्सप्लोरर

RR Vs CSK: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें रखी कायम

राजस्थान रॉयल्स की इस जीत के साथ उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं.

जयपुर: आईपीएल के बीती रात खेले गए बेहद ही रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा है. जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान के लिए जोस बटलर ने नाबाद 95 की शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई.

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरेश रैना 52 के अर्धशतक के बदौलत 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 176 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था. लेकिन राजस्थान ने एक गेंद शेष रहते इस लक्ष्य हासिल कर लिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी जो बटलर ने उसे दी. बटलर शुरू से ही आक्रामक खेल खेल रहे थे. उन्होंने पहले ओवर की पहली तीन गेंदों पर डेविड विले पर लगातार तीन चौके मारे. हरभजन सिंह के फेंके गए दूसरे ओवर में भी उन्होंने दो चौके और एक शानदार छक्का जड़ा.

बटलर तेजी से रन बना रहे थे तो दूसरे छोर पर खड़े बेन स्टोक्स (11)उनका साथ देने की कोशिश में थे चौथे ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर उन्होंने पहले चौका, फिर छक्का जड़ा लेकिन आखिरी गेंद पर वह बीट हो गए और हरभजन ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं.

कप्तान अजिंक्य रहाणे एक चौका मार अगली गेंद पर रवींद्र जडेजा का शिकार बने. इसके बाद बटलर और संजू सैमसन (21) ने राजस्थान को संभाला. दोनों चेन्नई के लिए मुसीबत बन गए थे और तेजी से रन बना रहे थे. 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर दोनों के बीच रन लेने को लेकर गलतफहमी हुई और नुकसान सैमसन को अपना विकेट गंवा कर भुगतना पड़ा. आखिरी ओवर में राजस्थान को 12 रनों की दरकार थी और बटलर क्रिज पर मौजूद थे. बटलर ने जरूरी रनों को पांच गेंदों में हासिल कर राजस्थान को अहम जीत दिलाई.

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत जैसी थी उसे देखकर लग रहा था कि वह 190 के आसपास आराम से जाएगी लेकिन राजस्थान ने उसे यहां तक नहीं पहुंचने दिया.

अंबाती रायुडू का बल्ला इस मैच में नहीं चला. वह सिर्फ 12 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हो गए. यहां से रैना और वाटसन ने विकेट पर पैर जमाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की.

रैना ने अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद वह अपनी पारी को और आगे नहीं ले जा पाए. कुछ देर बाद ही ईश सोढ़ी की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने के प्रयास में शॉर्ट फाइन लेग पर बिन्नी द्वारा लपके गए. रैना ने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना किया और छह चौके एक छक्का लगाया. रैना का विकेट 119 के कुल स्कोर पर गिरा.

इसके बाद धौनी और सैम बिलिंग्स ने चौथे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की और टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर प्रदान किया. धौनी 33 रनों पर नाबाद लौटे जिसके लिए उन्होंने 23 गेंदों का सामना किया और एक चौके के अलावा एक छक्का लगाया.

बिलिंग्स ने 22 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 27 रनों की पारी खेली. वह आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट हुए. राजस्थान के लिए आर्चर ने दो विकेट लिए. सोढ़ी को एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से लगा झटका, इस फिल्म पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से लगा झटका, इस फिल्म पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget