एक्सप्लोरर

बैडमिंटन: आस्ट्रेलिया ओपन के दूसरे दौर में सिंधु, सायना, श्रीकांत

सिडनी: रियो ओलम्पिक मेडलिस्ट पी.वी. सिंधु और भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने आस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. इसके अलावा, हाल ही में इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने भी विजयी आगाज करते हुए पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. विश्व के 22वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने पहले दौर में चीनी ताइपे के कान चाओ यु को सीधे गेमों में 27 मिनट के भीतर 21-13, 21-16 से मात दी. अगले दौर में श्रीकांत का सामना शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त सोन वा हो से होगा. दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी सोन वान हो को श्रीकांत ने इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हराया था. इस टूर्नामेंट में श्रीकांत के साथ बी. साई. प्रणीत ने अगले दौर में कदम रखा है. सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीतने वाले प्रणीत ने आस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज के पहले दौर में सुगियाटरे को 47 मिनट तक चले मैच में 10-21, 21-12, 21-10 से हराया. उनका अगला मुकाबला चीन के खिलाड़ी हुआंग युशियांग से होगा. सायना ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में उलटफेर करते हुए पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी सुंग जी ह्यून को मात दी. उन्होंने ह्यून को 38 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-10, 21-16 से हराया. फाइल फोटो फाइल फोटो तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में जापान की सयाका साटो को एक घंटे पांच मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-17, 14-21, 21-18 से मात दी. इसके अलावा, पुरुष एकल वर्ग में परुपल्ली कश्यप, अजय जयराम, सिरिल वर्मा और एच.एस. प्रणॉय को हारकर बाहर होना पड़ा. कश्यप को दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी वान ने 21-18, 14-21, 21-15 से मात दी, वहीं जयराम को हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस ने 14-21, 21-10, 21-9 से पछाड़ा. सिरिल को पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में डेनमार्क के हंस-क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंघस ने सीधे गेमों में 21-16, 21-8 से मात दी. इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले प्रणॉय को इस टूर्नामेंट के पहले दौर में इंग्लैंड ने राजीव ओसेफ ने 21-19, 21-13 से हराकर बाहर किया. इसके अलावा, पुरुष युगल और मिश्रित युगल वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी, लेकिन महिला युगल वर्ग में अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने जीत हासिल कर दूसरे दौर में प्रवेश किया. पुरुष युगल वर्ग में मनु अत्री-बी.सुमिथ रेड्डी और फ्रांसिस एल्विन-कोना तरुण की जोड़ी को हार मिली. अत्री-सुमिथ की जोड़ी को जापान की ताकेशी कामुरा और केइगो सोनोडा की जोड़ी ने सीधे गेमों में 20-22, 6-21 से हराया, वहीं एल्वि-तरुण को इंडोनेशिया के हेंड्रा सेतियावान और मलेशिया के बू हियोंग तान की जोड़ी ने 21-17, 21-15 से मात दी. महिला युगल वर्ग में विजयी क्रम जारी रखते हुए पोनप्पा और रेड्डी की जोड़ी ने पहले दौर में सुआन यु वेंडी चेन और जेनिफर टाम की आस्ट्रेलियाई जोड़ी को 21-11, 21-13 से मात दी. उनका अगला मुकाबला जापानी जोड़ी शिहो तनाका और कोहारु योनेमोटो से होगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget