एक्सप्लोरर

कोरिया ओपन के फाइनल में पहुंची पीवी सिंधू

सोल: ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू ने चीन की हि बिंगजियाओ को हराकर कोरिया ओपन सुपर सीरिज के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना विश्व चैम्पियन जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा. भारत की 22 बरस की सिंधू का इससे पहले चीनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ रिकार्ड 3 . 5 का था. वह इस साल एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप में उससे हार गई थी. इसके बावजूद सिंधू ने दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी को 21-10, 17-21, 21-16 से हराया. विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज सिंधू ने पिछले साल चाइना सुपर सीरिज जीती थी और इस सत्र में इंडिया सुपर सीरिज और सैयद मोदी ग्रां प्री खिताब जीते. अब वह एक और खिताब से एक जीत दूर है. एक बार फिर उसका सामना विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में उसे हराने वाली ओकुहारा से होगा. ओलंपिक कांस्य पदक विजेता जापानी खिलाड़ी ने दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी अकाने यामागुची को 21-17, 21-18 से हराया. सिंधू ने पहले गेम में शानदार शुरूआत की और 9-1 से बढत बना ली. ब्रेक के समय उनकी बढत 11-4 की हो गई. सिंधू ने कुछ सहज गलतियां की लेकिन इससे उसकी लय नहीं टूटी और उसने दस अंक की बढत बना ली. बिंगजियाओ ने वापसी की लेकिन सिंधू को पहला गेम जीतने से रोक नहीं सकी. दूसरे गेम में शुरूआत में स्कोर 4-4 से बराबर था लेकिन सिंधू ने ब्रेक तक पांच अंक की बढत बना ली. सिंधू की सहज गलतियों के कारण एक समय स्कोर 10-13 हो गया. सिंधू ने तेज रेलियां लगाई लेकिन चीनी खिलाड़ी ने डटकर वापसी करते हुए स्कोर 15-15 कर लिया। इसके बाद सिंधू के दो शाट बाहर निकल गए और एक रिटर्न नेट में चला गया. इससे चीनी खिलाड़ी ने 20-16 से बढत बना ली. दूसरा गेम जीतकर उसने मैच को निर्णायक गेम तक खींचा. इसमें मुकाबला बराबरी का रहा लेकिन आखिर में सिंधू ने बाजी मारी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget