एक्सप्लोरर

प्रो कबड्डी लीग 2019: यूपी योद्धा की कोशिश घरेलू मैदान पर दमदार प्रदर्शन से प्लेआफ में जगह होगी पक्की

पांच टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है जबकि छठी टीम के लिए यूपी योद्धा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच मुकाबला होना है.

ग्रेटर नोएडाः प्रो कबड्डी लीग के सातवें सत्र में प्लेऑफ में जगह पक्की करने से एक जीत दूर यूपी योद्धा की कोशिश पांच अक्टूबर से शुरु हो रहे घरेलू चरण में दमदर प्रदर्शन कर पिछ्ले सत्र के रिकॉर्ड को सुधारने की होगी. टीम को घरेलू चरण का पहला मुकाबला यहां के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में तालिका में शीर्ष पर चल रही दबंग दिल्ली से खेलना है. पिछले चरण में टीम ने सेमीफाइनल का सफर तय किया था लेकिन घरेलू चरण के पांच मैंचों में उसे जीत (तीन हार और दी टाई) नसीब नहीं हुई थी.

घरेलू चरण से पहले जीएमआर समूह की ये फ्रेंचाइजी टीम यहां मीडिया से मुखातिब हुई जहां मुख्य कोच जसवीर सिंह और कप्तान नितेश कुमार, हरफनमौला आशू मौजूद थे. टीम के मुख्य कोच ने कहा कि हमने पिछली गलतियों के सीख ली है और इस बार बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

'हमारी टीम अब लय में'

उन्होंने कहा, " पिछली बार घरेलू लीग से पहले हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए थे लेकिन इस बार ज्यादातर खिलाड़ी फिट है और लय में है. हमारी कोशिश पहले ही मैच में जीत दर्ज कर प्लेऑफ के किये क्वालीफाई करने की होगी. ताकि बाकी के मैचों में युवा खिलाड़ियों को मौका दे सके." टीम तालिका में 18 मैचों में 10 जीत के बाद 58 अंक हासिल कर छठे पायदान पर है.

पांच टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है जबकि छठी टीम के लिए यूपी योद्धा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच मुकाबला होना है. पिछले आठ में से सात मैच जीतने वाली इस टीम के कोच ने कहा, "प्लेऑफ के लिए हमे सिर्फ एक जीत दर्ज करनी है. हमारे लिए अच्छी बात ये है कि हमें चार मुकाबले खेलने हैं."

'टीम भावना से खेल रहे हैं सभी मैच'

कप्तान नितेश ने कहा कि टीम ने लय हासिल कर ली है और दिल्ली की चुनौती से निपटने के लिए तैयार है. शानदार लय में चल रहे दिल्ली के रेडर नवीन कुमार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "नवीन के लिए हमारे पास योजना है, दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में भी हम काफी हद तक उसे रोकने में सफल रहे थे. लेकिन डिफेंस में कुछ चूक हुई जिसका खामियाजा हमें भुगतान पड़ा और हम हार गए."

नितेश ने कहा, " हम एक इकाई के रूप में खेल रहे हैं और टीम की खासियत ये ही कि हम रेड या डिफेंस में किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है. हमने सही संयोजन बना लिया है और स्वभाविक तथा निडर खेल से प्लेऑफ में जाना चाहते है." यूपी योद्धा को घरेलू चरण में दबंग दिल्ली के अलावा पुणेरी पल्टन, तेलगु टाइटंस और मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ खेलना है.

Ind vs SA: मयंक अग्रवाल ने जड़ा टेस्ट करियर का पहला शतक, बन गया ये रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget