एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2019: पटना पाइरेट्स चौथी बार खिताब के लिए उतरेगी, डिफेंस टीम के लिए है सिरदर्द

Pro Kabaddi League 2019: प्रो कबड्डी लीग 2019 में चौथी बार पटना की टीम खिताब जीतने के लिए उतरेगी. पटना पाइरेट्स की टीम के लिए पिछले सीजन में कप्तान परदीप नरवाल के अलावा किसी खिलाड़ी ने कोई खास भूमिका नहीं निभाई थी. हालंकि इस बार पटना की टीम संतुलित लग रही है.

Pro Kabaddi League 2019: प्रो कबड्डी लीग के अब तक के छह सीजन में सबसे ज्यादा पॉपुलर कोई टीम रही है तो पह पटना पाइरेट्स हैं. पटना ने तीन बार प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीता है. प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में पटना की टीम सबसे कामयाब टीम है. पहली बार सीजन तीन में यू मुंबा को फाइनल में 31-28 से हराकर पटना ने किताब जीता था. इसके बाद सीजन चार में जयपुर को 37-29 से हराकर मुकाबला जीता था. सीजन पांच में गुजरात की टीम को 55-38 के बड़े मार्जन से हराकर पटना ने खिताबी जीत की हैट्रिक लगाई थी. इस बाद पिछले सीजन में वह टाइटल डिफेंड करने में कामयाब नहीं हो पाई थी. सीजन छह में बेगलुरु बुल्स ने खिताब पर पहली बार कब्जा किया था.

पिछले छह सीजन के प्रदर्शन

पटना ने अबतक छह सीजन में कुल 112 मैच खेले हैं जिसमें 62 में उसे जीत और 38 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. पटना के 12 मैच टाई रहे हैं. उसका जीत प्रतिशत 55.04 रहा है.

परदीप नरवाल कप्तान

पटना पाइरेट्स की टीम के स्चार खिलाड़ी उनके कप्तान परदीप नरवाल हैं. उनके कंधे पर चौथी बार टीम को खिताब दिलाने की जिम्मेदारी होगी. पिछले सीजन में उन्होंने 233 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे. उस सीजन का यह दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था.

Pro kabaddi League 2019: नई रणनीति के साथ इस बार खिताब जीतने उतरेगी पुनेरी पलटन, देखिए कौन-कौन है टीम में

टीम का संतुलन सात और आठ अप्रैल को हुए ऑक्शन में पाइरेट्स ने इस सत्र के लिए अच्छे खिलाड़ियों पर दांव लगाया है. टीम प्रबंधन ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का सही संतुलन बनाया है. दूसरी तरफ उन्होंने परदीप नरवाल, विकास जगलान और जवाहर डागर जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ बनाये रखा है. इसके अलावा उन्होंने जैंग कुंन ली को 40 लाख रुपयों में खरीदा जबकि ईरानी खिलाड़ी मोहम्मद मगसूदलु को 35 लाख रुपयों में अपने साथ शामिल किया. हादी ओस्तोरक को भी पटना ने खरीदा. ईरानी ऑलराउंडर हादी पहले भी इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं. अनुभवी डिफेंडर सुरेन्द्र नाडा को टीम ने अपने साथ जोड़कर मास्टरस्ट्रोक लगाया है.

टीम को देखें तो परदीप नरवाल और जैंग कुंग ली दोनों ही राइट रेडर हैं. इन दो खिलाड़ियों को चोड़ दें तो शायद ही पटना के पास कोई अनुभवी रेडर मौजूद है. टीम के लिए यही चिंता का विषय है. इसी तरह की समस्या डिफेंस में भी देखने को मिलती है. सुरेंदर नाडा और जयदीप दोनों ही लेफ्ट कॉर्नर पर खेलते हैं जबकि पिछले सीजन में राइट कॉर्नर पटना के लिए सिर दर्द बना हुआ था.

Pro Kabaddi League 2019: यूपी योद्धा टीम की मजबूती है उनके रेडर्स मगर डिफेंस है चिंता का विषय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने 'राउंड ऑफ 32' में डीआर कांगो को हराया, जीत के साथ टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया
इंग्लैंड ने 'राउंड ऑफ 32' में डीआर कांगो को हराया, जीत के साथ टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया
हार्दिक पंड्या पर 7 IPL टीमों की नजर, CSK और KKR सबसे आगे; RCB-SRH ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
हार्दिक पंड्या पर 7 IPL टीमों की नजर, CSK और KKR सबसे आगे; RCB-SRH ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
IND vs ENG 2nd T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 की टाइमिंग, जानिए कब-कहां देखें LIVE; टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 2nd T20 की टाइमिंग, जानिए कब-कहां देखें LIVE; टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड को जमकर धोया, लेकिन बारिश ने बिगाड़ा खेल; रद्द हुआ पहला T20
इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड को जमकर धोया, लेकिन बारिश ने बिगाड़ा खेल; रद्द हुआ पहला T20

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
Cocktail 2 BO Collection Day 13: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट, जानें- 100 करोड़ से है कितनी दूर?
'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे? जानिए डिटेल्स
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे?
Embed widget