एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2018: दिल्ली की तीसरी हार, पुणेरी पलटन ने दी 31-27 से मात

Pro Kabaddi League 2018: पुणेरी पलटन ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पटना लेग में बुधवार को यहां पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए मैच में दबंग दिल्ली को 31-27 से हरा दिया.

नई दिल्ली:  पुणेरी पलटन ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के पटना लेग में बुधवार को यहां पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए मैच में दबंग दिल्ली को 31-27 से हरा दिया. इस जीत की बदौलत पुणेरी ने दिल्ली के खिलाफ अपना लीग रिकॉर्ड 8-4 कर लिया। पुणेरी की 12 मैचों में यह छठी जीत है. अब उसके 37 अंक हो गए हैं और वह जोन-ए में शीर्ष पर है.

दिल्ली को छह मैचों में तीसरी शिकस्त झेलनी पड़ी है. टीम 16 अंकों के साथ जोन-ए में चौथे नंबर पर है. मैच की शुरुआत में पुणेरी ने पहले अंक लेना शुरु किया, लेकिन दिल्ली ने पहले तो 5- 5 से बराबरी की और फिर नौवें मिनट में पुणेरी को ऑलआउट कर 11-9 की बढ़त ले ली. हालांकि आखिरी पांच मिनटों में पुणेरी ने भी वापसी की और 13-13 से बराबरी पर आने के बाद लगातार अंक लेकर 22-15 से पहला हाफ अपने नाम कर लिया.

दूसरे हाफ में भी पुणेरी की टीम पहले पांच मिनट तक 24-18 से आगे थी. इसके बाद मैच समाप्त होने से पांच मिनट पहले तक 28-23 की बढ़त लेने के बाद आखिरी में लगातार अंक लेकर अपने खाते में इजाफा किया और दिल्ली को अंकों के अंतर को पाटने में सफल नहीं होने दिया.

पुणेरी ने रेड से 13, टैकल से 12, ऑलआउट से दो और चार अतिरिक्त अंक जुटाए. टीम के लिए मोरे जीबी ने पांच और दीपक कुमार दहिया, संदीप नरवाल तथा रिंकू नरवाल ने चार-चार अंक अर्जित किए. दिल्ली के लिए नवीन कुमार ने सात, चंद्रन रणजीत ने तीन और जोगिन्दर नरवाल ने चार अंक लिए. टीम ने रेड से 11, टैकल से नौ, ऑलआउट से दो और पांच अतिरिक्त अंक लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'ढेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'ढेर'
दूसरे वनडे में बिखरी टीम इंडिया, 44 ओवर में ऑलआउट, इंग्लैंड को मिला 234 रन का लक्ष्य; कोहली-अय्यर की फिफ्टी
दूसरे वनडे में बिखरी टीम इंडिया, 44 ओवर में ऑलआउट, इंग्लैंड को मिला 234 रन का लक्ष्य
विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज; इस दिग्गज का तोड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज
दो शहरों में खेला जाएगा यूपी टी20 लीग का चौथा सीजन, 14 अगस्त को पहला मैच और 6 सितंबर को फाइनल
दो शहरों में खेला जाएगा यूपी टी20 लीग का चौथा सीजन, 14 अगस्त को पहला मैच और 6 सितंबर को फाइनल

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget