एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2018: पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज पहले मुकाबले में आमने-सामने, जानिए कौन किस पर भारी

Pro Kabaddi League 2018: पहला मुकाबला पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच होगा. मैच शाम 7:30 पर शुरू होगा. पहले मुकाबले में पटना का पलड़ा भारी लग रहा है लेकिन प्रो कबड्डी में किसी भी टीम को कमतर आंकना भूल होगी.

नई दिल्ली:  Pro Kabaddi League के सीजन 6 का इंतजार खत्म हुआ. आज से इसका आगाज हो रहा है. पहला मुकाबला पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच होगा. मैच शाम 7:30  शुरू होगा. पटना 3 बार खिताब जीत चुकी है और न सिर्फ जीत चुकी है बल्कि पिछले 2 सीजन से टाइटल बचा भी रही है. सीजन 6 के पहले मुकाबले में भी पटना का पलड़ा भारी लग रहा है लेकिन प्रो कबड्डी में किसी भी टीम को कमतर आंकना भूल होगी.

एक-एक कर के दोनों टीमों की बात कर लेते हैं. पहले तमिल थलाइवाज की बात करें तो इस बार वह अपना दूसरा सत्र खेलने जा रही है. पिछले सत्र में थलाइवाज लीग राउंड की अंक तालिका में अपने ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर रही थी. वह 22 में से सिर्फ छह मुकाबले जीत पाई थी. उसे 14 मुकाबले में हार मिला तो वहीं 2 ड्रा रहे.

वहीं बात तीन बार की विजेता टीम पटना की करें तो उनके कप्तान प्रदीप नरवाल टीम के सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं. प्रदीप ने दूसरे सीजन में बेंगलुरु बुल्स के साथ शुरुआत की थी. पटना की टीम में प्रदीप के अलावा भी कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं. टीम में विकास जगलान जैसा रेडर और मनीष जैसा डिफेंडर भी हैं. दीपक नरवाल की वापसी हुई है तो तुषार पाटिल और सुरेंदर सिंह जैसे अनुभवी खिलाडि़यों को नीलामी में खरीदा गया है. Pro Kabaddi League 2018: 12 टीम, 138 मैच और 1 विजेता, आज से शुरू होगा कबड्डी का महासंग्राम

टीम ने कुछ युवा चेहरे जैसे मंजीत को भी मौका दिया है.अब देखना होगा कि प्रो कबड्डी लीग के छठे सीजन के पहले मैच में जब पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज की जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में भिड़ंत होगी तो किसका पलड़ा भारी रहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup Prize Money: वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
2026 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले Lionel Messi हार सकते हैं गोल्डन बूट अवार्ड; जानिए क्यों
2026 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले Lionel Messi हार सकते हैं गोल्डन बूट अवार्ड; जानिए क्यों
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर छाए ये 5 फुटबॉलर, एक के फॉलोअर्स हुए डबल
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर छाए ये 5 फुटबॉलर, एक के फॉलोअर्स हुए डबल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget