एक्सप्लोरर

FIFA FINAL: क्रोएशिया को हराकर चैम्पियन बना फ्रांस, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी बधाई

फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से करारी शिकस्त दी है. साल 1998 के बाद दूसरी बार फ्रांस वर्ल्ड चैम्पियन बना और क्रोएशिया वर्ल्ड कप जीतने से एक कदम दूर रह गया.

नई दिल्ली:  फ्रांस फुटबॉल का नया चैम्पियन बन गया है. 20  साल बाद फ्रांस ने वर्ल्ड चैम्पियन का खिताब फिर एक बार अपने नाम किया है. रूस में खेले गए फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से करारी शिकस्त दी है. साल 1998 के बाद दूसरी बार फ्रांस वर्ल्ड चैम्पियन बना और क्रोएशिया वर्ल्ड कप जीतने से एक कदम दूर रह गया.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर फ्रांस को बधाई दी. उन्होंने लिखा,'फ्रांस के मेहनती खिलाड़ियों को फीफा विश्व कप जीतने पर बहुत बधाई. मेहनती टीम क्रोएशिया को भी शुभकामनाएं.''

पीएम मोदी ने क्या कहा है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फ्रांस को फुटबॉल चैम्पियन बनने पर बधाई दी है. मोदी ने ट्वीट करके कहा है, ‘’एक बेहतरीन मैच! फ्रांस को फीफा वर्ल्ड कप जीतने के लिए बधाई. पूरे टूर्नामेंट खासकर फाइनल में उन्होंने शानदार खेल दिखाया.’’ पीएम मोदी ने क्रोएशिया की टीम को भी बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘’मैं साथ ही क्रोएशिया की टीम को उनके उत्साह से भरे खेल के लिए बधाई देना चाहता हूं. उन्होंने वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है.’’

फ्रांस कैसे बना विश्व चैम्पियन?

फ्रांस की इस एतिहासिक जीत का दरवाजा खुद क्रोएशिया के खिलाड़ी मेनजुकिच ने खोला. 18वें मिनट में ऑन गोल की वजह से क्रोएशिया 0-1 से पीछे हो गया. हालांकि 28वें मिनट में क्रोएशिया ने मैच में वापसी की. पेरेसिच के इस शानदार गोल की बदौलत स्कोर 1-1 की बराबरी पर पहुंचा.

पहले हाफ में ही 2-1 से आगे हो गया फ्रांस

महज 10 मिनट बाद फ्रांस को गोल करने का दूसरा मौका मिला. 38वें मिनट में मिले पेनाल्टी को ग्रिजमैन ने गोल में तबदील कर दिया. पहले हाफ में फ्रांस 2-1 से आगे हो गया. दूसरे हाफ में फ्रांस का आक्रामक खेल जारी रहा.. 59वें मिनट में पोगबा ने एक शानदार गोल कर फ्रांस को 3-1 से बढ़त दिला दी और फिर 65 मिनट में एमबाप्पे ने रही सही कसर भी पूरी कर दी.

हूटर बजते ही शुरू हो गया फ्रांस का जश्न

बहरहाल 69वें मिनट में ओन गोल करने वाले मेनजुकिच ने गोल कर अपनी गलती जरूर धो ली, लेकिन क्रोएशिया के लिए ये काफी नहीं होने वाला था. इंजरी टाइम में क्रोएशिया ने गोल की हर नाकाम कोशिश की और हूटर बजते ही फ्रांस का जश्न शुरू हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 100+ विकेट लेने वाले गेंदबाज, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 100+ विकेट लेने वाले गेंदबाज, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget