एक्सप्लोरर

ICC का नया नियम, 15 साल से कम उम्र वाले खिलाड़ी नहीं खेलेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट

पुरुष क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी कुवैत के मीत भवसार हैं. भवसार ने 14 साल 211 दिन की उम्र में मालदीव्स के खिलाफ अपना टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था. इसके बाद पाकिस्तान के हसन रजा के नाम सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू का रिकॉर्ड है.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पर्दापण को लेकर नया नियम बनाया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए खिलाड़ियों को अब कम से कम 15 साल का होना पड़ेगा. यानि 15 साल की उम्र वाले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सकेंगे. हालांकि 15 साल से कम उम्र के खिलाड़ी अपने देशों के लिए घरेलू क्रिकेट खेल सकते हैं. असाधारण परिस्थितियों में कोई भी देश छोटे उम्र के खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने देने के लिए आईसीसी में आवेदन कर सकता है.

आईसीसी का यह नया नियम द्विपक्षीय सीरीज, आईसीसी टूर्नामेंट्स और अंडर-19 क्रिकेट में भी लागू होगा. महिला खिलाड़ियों के लिए भी यही नियम लागू होगा. इससे पहले, किसी भी क्रिकेटर की इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने पर उम्र पर कोई रोक नहीं थी.

सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर

पुरुष क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी कुवैत के मीत भवसार हैं. भवसार ने 14 साल 211 दिन की उम्र में मालदीव्स के खिलाफ अपना टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था. इसके बाद पाकिस्तान के हसन रजा के नाम सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू का रिकॉर्ड है, जिन्होंने 14 साल 227 दिन की उम्र में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. 1996 से 2005 तक पाक के लिए सात टेस्ट और 16 वनडे खेलने वाले रजा के नाम सबसे कम उम्र में वनडे डेब्यू का भी रिकॉर्ड है.

इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मुश्ताक मोहम्मद ने 15 साल 224 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से 57 टेस्ट मैचों में 10 शतकों की बदौलत 3643 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के ही एक अन्य खिलाड़ी आकिब जावेद ने 16 साल 189 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में पर्दापण किया है.

अगर भारत की बात करें तो सबसे पहले सचिन तेंदुलकर का नाम हमारे जेहन में आता है. 24 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर थे.

ICC ने बदले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नियम, जानिए टीम इंडिया को कैसे हुआ नुकसान

श्रीलंका का यह पूर्व क्रिकेटर पाया गया भ्रष्टाचार का दोषी, मैच फिक्सिंग के आरोपों में है निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?
‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?
रोहित-कोहली को पूर्व क्रिकेटर की चेतावनी, कहा- 'टीम में उनकी जगह...'
रोहित-कोहली को पूर्व क्रिकेटर की चेतावनी, कहा- 'टीम में उनकी जगह...'
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget