एक्सप्लोरर

PBL 2: फिर आपस में भिड़ने को तैयार हैं विश्व के टॉप शटलर

नई दिल्लीः साल 2017 के शुरु होते ही बैडमिंटन जगत के बड़े खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेलते दिखेंगे. प्रीमियर बैडमिंडन लीग 1 जनवरी से शुरु होने वाली है और सबकी नजरें दुनिया के बड़े खिलाड़ियों पर होंगी जो अपने ही देश के प्लेयर को चुनौती देने कोर्ट पर उतरेंगे. ऐसे ही कुछ मुकाबले पहले सीजन में भी देखने को मिले थे. नए सीजन में कुछ नए मुकाबले भी देखने को मिल सकते हैं. एक नजर उन मुकाबलों पर जिन्हें विश्व भर के बैडमिंटन प्रेमी देखना चाहेंगे. सिंधु vs साइना -   अंतरराष्ट्रीय मंच पर अधिक अनुभवी साइना नेहवाल पीवी सिंधु से प्रभावी नजर आती हैं, हालांकि भारत की दोनों खिलाड़ी   के ऊपर हावी रही हैं. साइना का अनुभव और उनका खेल अब तक सिंधु पर भारी रहा है लेकिन इस बार पीबीएल के दूसरे सीजन में खेल बदल सकता है. 2016 सिंधु के लिए शानदार रहा और वो अपने इस फॉर्म को 2017 में आगे बढ़ाना चाहेंगी जबकि साइना चोट के कारण अधिकतर समय कोर्ट से बाहर रहीं. इस बार इनका मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है. Carolina-MARIN.jpg कैरोलिना मारिन vs पीवी सिंधु - सिंधु के खिलाफ स्पेन की शटलर मारिन का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. पांच मुकाबलों में मारिन को जीत मिली है तो सिंधु को 2 मुकाबलों में जीत मिली है. रियो ओलपिंक के गोल्ड मेडल मैच के बाद से इन दोनों के बीच मुकाबलों को देखने के लिए हर बैडमिंटन प्रेमी तैयार रहते हैं. दुबई वर्ल्ड सुपर सीरीज में मारिन को हराकर सिंधु ने ओलंपिक का बदला तो ले लिया लेकिन दोनों की दक्कर दर्शकों के लिए किसी गोल्ड मेडल से कम नहीं रहने वाला. साइना vs मारिन - मारिन का रिकॉर्ड सिंधु के खिलाफ बेहतर रहा है लेकिन साइना नेहवाल का रैकेट उनपर भारी रहा है. साइना ने सात मुकाबलों में से चार मैच में बाजी मारी हैं. लेकिन बड़े मुकाबलों में मारिन ने साइना को हराया है. फिर बात चाहे 2015 में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप की हो या वर्ल्ड चैंपियनशिप की मारिन ने यहां साइना को पटखनी दी है. 2015 में दोनों के बीच नंबर वन की रैंकिंग के लिए भी जंग देखने को मिली. एक बार फिर जब ये दोनों आमने-सामने होंगी तो देखना दिलचस्प होगा कि मुकाबले में कौन आगे है. PBL 2: फिर आपस में भिड़ने को तैयार हैं विश्व के टॉप शटलर श्रीकांत vs जोर्जेन्सन - दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे को दो बार पटखनी दी है. रियो ओलंपिक में भी श्रीकांत ने जोर्जेन्सन को हराया था. हालांकि 2016 के खराब फॉर्म से श्रीकांत अब बाहर आना चाहेंगे जबकि जोर्जेन्सन अपने खेल को नए स्तर पर पहुंचाना चाहेंगे. ऐसे में जब दोनों बड़े शटलर कोर्ट पर उतरेंगे तो मुकाबाला कांटे का ही होगा. जोर्जेन्सन vs विक्टर एक्सेलसेन - डेनमार्क के इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिली है. दोनों ने छह मुकाबलों में तीन-तीन बार जीत दर्ज की है. विक्टर से उम्र में बड़े जोर्जेन्सन ने पहले के मुकाबलों में जीत दर्ज की तो विक्टर ने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं. 2017 ये साबित करेगा कि कौन सा खिलाड़ी बेहतर है. विक्टर vs श्रीकांत - 2016 में दोनों के बीच एक भी मुकाबले देखने को नहीं मिले लेकिन 2015 में दो बड़े फाइनल में श्रीकांत ने विक्टर के खिलाफ जीत दर्ज में सफल रहे. हालांकि साल के अंत में दुबई वर्ल्ड सीरीज में श्रीकांत को हराकर विक्टर ने दुनिया को अपना जलवा दिखाया. दोनों को आपस में भिड़े लंबा समय हो गया है ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि 2017 में कौन बाजी मारता है. sindhu सुंग जी vs पीवी सिंधु - दोनों के बीच अब तक हुए 10 मुकाबलों में सिंधु ने 6 बार सुंग के खिलाफ जीत दर्ज की है. लेकिन 2016 के अंत में दुबई वर्ल्ड सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में सुंग ने सिंधु को हराकर अपने खेल का दम दिखाया. दोनों के बीच मुकाबले का इंतजार हर खेल प्रेमी को है. मुकाबले से पहले सिंधु भारी पड़ती दिख रही हैं लेकिन सुंग की क्षमताओं पर कोई भी सवाल नहीं उठा सकता. व्लादिमिर इवानोव/ इवान सोजोनोव vs टैन बून हिवोंग/ टैन वी क्विोंग - रुस की बेहतरीन जोड़ी व्लादिमिर और इवान दिल्ली एसर्स की टीम से खेलते हैं और डबल्स मैच में अपना दबदबा रखते हैं. दूसरी तरफ मलेशियन की टैन जोड़ी अब साथ में नहीं दिखती लेकिन एक दूसरे के खेल को भली भांति जानते हैं. रुस की जोड़ी को मलेशिया की इस जोड़ी से कड़ी टक्कर मिल सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा? यहां जानिए पूरी कहानी
कौन हैं टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा? यहां जानिए पूरी कहानी
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget