एक्सप्लोरर

पीबीएल2: दिल्ली को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा हैदराबाद

नई दिल्ली: हैदराबाद हंटर्स ने गुरुवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के दूसरे संस्करण के अपने अंतिम लीग मुकाबले में मेजबान दिल्ली एसर्स को 5-2 से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है. मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारिन के नेतृत्व में हैदराबाद टीम इस मैच से पहले छह टीमों की तालिका में नौ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर थी. इस जीत के बाद उसके 14 अंक हो गए हैं. ज्वाला गुट्टा की दिल्ली का पीबीएल-2 में सफर यहीं समाप्त हो गया. उसे इस संस्करण में कुल छह अंक ही मिले. मुकाबले का पहला मैच दिल्ली के सिरिल वर्मा और हैदराबाद के समीर वर्मा के बीच था. समीर ने यह मुकाबला 8-11, 11-3, 11-2 से जीता. पहला गेम हारने के बाद समीर ने शानदार वापसी की और अपनी टीम का खाता खोला. दूसरा मुकाबला मिश्रित युगल वर्ग का था, जिसमें दिल्ली की ज्वाला और व्लादिमिर इवानोव की जोड़ी का सामना हैदराबाद की चाउ होइ वाह और सत्विक साई राज की जोड़ी से था. खराब फॉर्म में चल रहीं ज्वाला और इवानोव की जोड़ी को यहां हार हाथ लगी. हैदराबादी जोड़ी ने यह मैच 11-3, 11-4 से आसानी से अपने नाम किया. पुरुष एकल वर्ग में हुए अगले मुकाबले में दिल्ली ने जैन ओ जोर्गेनसन को कोर्ट पर उतारा. यह उसका ट्रम्प मैच था. जोर्गेनसन अपनी टीम की उम्मीदों पर खरा उतरे. उन्होंने हैदराबाद के राजीव ओउसेफ को आसान मुकाबले में 11-5, 11-7 से मात दी. पीबीएल में ट्रम्प मैच जीतने वाली टीम को दो अंक मिलते हैं जबकि हारने वाली टीम को एक अंक का नुकसान झेलना पड़ता है. इस मैच के बाद दिल्ली कोई मैच नहीं जीत पाई. Carolina Marin, PBL 2017, PBL 2 मारिन ने महिला एकल में दिल्ली की नितचाओन जिंदापोन को सीधे गेमों में 15-14, 11-4 से मात दी. मारिन का मैच हैदराबाद का ट्रम्प मैच था. पुरुष युगल के आखिरी मुकाबले में भी दिल्ली को हार मिली. हैदराबाद की तान बून हियोंग और तान वी कियोंग की जोड़ी ने दिल्ली की इवानोव और इवान सोजोनोव को 11-9, 13-11 से मात दी. इस जीत के साथ हैदराबाद ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. हैदराबाद के अलावा अवध वॉरियर्स (21 अंक), मुंबई रॉकेट्स (19 अंक) और चेन्नई स्मैशर्स (18 अंकों) भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget