एक्सप्लोरर

खराब दौर से गुजर रहे ऋषभ पंत का इस खिलाड़ी ने किया समर्थन, कहा- उनकी एक पारी विचार बदल देगी

खराब दौर से गुजर रहे ऋषभ पंत का पार्थिव पटेल ने समर्थन किया है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है.

नई दिल्ली: भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके सीनियर विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने आलोचनाओं का शिकार हो रहे युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत का समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि एक-दो पारियां उनके प्रति बनाए गए विचारों को बदल सकती हैं और उन्हें जरूरी आत्मविश्वास दे सकती हैं. पार्थिव इस समय रणजी ट्रॉफी में गुजरात के लिए खेल रहे हैं. गुजरात और बंगाल के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुक्रवार से रणजी ट्रॉफी मैच खेला जाना है.

मैच से पहले गुरुवार को पार्थिव ने कहा, "जब टीम प्रबंधन और चयनकर्ता आपके साथ हैं तो बाहर कोई क्या कह रहा है, वो मायने नहीं रखता. यह सिर्फ मौजूदा पल में रहने और अपने आप को व्यक्त करने की बात है." पार्थिव ने कहा, "वह अच्छा कर रहे हैं इसलिए उनको लेकर चर्चा हो रही है. पिछली सीरीज में उन्होंने अच्छा किया है। उनके पास प्रतिभा है और टीम उन्हें जरूरी आत्मविश्वास दे रही है."पार्थिव को लगता है कि दबाव के कारण पंत और बेहतर होंगे लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा.

उन्होंने कहा, "अगर आप भारत के लिए खेल रहे हैं तो दबाव तो होगा. अलग-अलग स्थिति में हर खिलाड़ी के ऊपर दबाव होता है. दबाव में आपकी काबिलियित निखर कर आती है. विंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्होंने अच्छा किया. आप देख सकते हैं कि मैदान पर वह लुत्फ ले रहे हैं. जब वह इस दबाव की स्थिति से बाहर निकलेंगे तो वो एक बेहतर खिलाड़ी बनेंगे."

विकेटीपर ने कहा, "हमने आईपीएल से ज्यादा दबाव वाले मैच नहीं देखें होंगे. आज के युवा खिलाड़ियों को बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलने का फायदा मिलता है. जब आप खराब फॉर्म से जूझ रहे हो तो आपको सभी उपदेश देते हैं लेकिन यह उपदेशों से दूर रहकर अपने खेल पर ध्यान देने की बात है."

पार्थिव से पूछा गया कि विकेट के पीछे कौन सर्वश्रेष्ठ है तो उन्होंने कहा, "रिद्धिमान साहा. इसमें कोई शक नहीं है. वह मैदान पर उर्जा लेकर आते हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि वह विश्व में मौजूदा समय में सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget