एक्सप्लोरर

एशिया कप से पहले पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास, रोज 150 छक्के मारने का किया था दावा

एशिया कप से ठीक पहले पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज आसिफ अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. आसिफ ने दावा किया था कि वह रोजाना 150 छक्के लगाते हैं.

एशिया कप 2025 की शुरुआत से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक बड़ी खबर मिली है. टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे इस विस्फोटक बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. 33 साल के आसिफ अली ने सोमवार, 1 सितंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने संन्यास की घोषणा की.

उन्होंने लिखा, “आज मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. पाकिस्तान की जर्सी पहनना और देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. क्रिकेट के मैदान पर अपने साथियों, कोच और फैंस से जो प्यार मिला, उसके लिए मैं आभारी हूं.”

2018 में किया था डेब्यू

आसिफ अली ने 2018 में पाकिस्तान के लिए पहले टी20 और फिर दो महीने बाद वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. टीम में उन्हें एक पावर हिटर और फिनिशर के तौर पर जगह दी गई थी. शुरुआत में कुछ पारियों में उन्होंने चमक दिखाई, लेकिन लगातार प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. पिछले दो साल से वह नेशनल टीम से बाहर चल रहे थे और वापसी की उम्मीदें कम होती देख अब उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है.

‘150 छक्कों’ वाला बयान बना सुर्खियों में

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले आसिफ ने दावा किया था कि वह रोजाना नेट्स में 150 छक्के लगाते हैं. यह बयान उन्हें चर्चा में ले आया था और फैंस को उनसे बड़े-बड़े शॉट्स की उम्मीदें थी. हालांकि, मैदान पर वह इस दावे के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए और नाकाम साबित हुए थे.

एशिया कप और भारत के खिलाफ नाकाम

आसिफ अली को 2022 में खेले गए एशिया कप में मौका मिला था. अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच जिताने वाली पारी के अलावा उनका बल्ला खामोश रहा. भारत के खिलाफ दो मुकाबलों में उन्होंने 15 गेंदों पर 25 रन बनाए थे, जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के खिलाफ सिर्फ 2 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद से ही उनकी आलोचना होने लगी थी.

करियर के आंकड़े

आसिफ अली का करियर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका जैसे उन्होंने दावे किए थे. उन्होंने पाकिस्तान के लिए कुल 79 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले.

टी20 इंटरनेशनल - 58 मैच, 577 रन, औसत 15, स्ट्राइक रेट 133

वनडे इंटरनेशनल - 21 मैच, 382 रन, औसत 25

आसिफ ने अपना आखिरी वनडे अप्रैल 2022 में और आखिरी टी20 अक्टूबर 2023 में खेला था. इसके बाद से वह राष्ट्रीय टीम से बाहर थे और दोबारा चयन की संभावना कम होती देख उन्होंने क्रिकेट से संन्यास का फैसला लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget