एक्सप्लोरर

Hockey World Cup 2018: पाकिस्तान टीम का हुआ एलान , मोहम्मद रिजवान करेंगे कप्तानी

पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने इस महीने के आखिर में भुवनेश्वर में होने वाले विश्व कप के लिये राष्ट्रीय हाकी टीम की घोषणा कर दी है और एशियाई चैम्पियंस ट्राफी की संयुक्त विजेता टीम में सिर्फ एक बदलाव किया गया है.

कराची: पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने इस महीने के आखिर में भुवनेश्वर में होने वाले विश्व कप के लिये राष्ट्रीय हाकी टीम की घोषणा कर दी है और एशियाई चैम्पियंस ट्राफी की संयुक्त विजेता टीम में सिर्फ एक बदलाव किया गया है. मुख्य चयनकर्ता इस्लाहुद्दीन सिद्दीकी ने टीम का ऐलान करते हुए कहा कि अनुभवी रशीद महमूद को रिजवान जूनियर की जगह टीम में रखा गया है. मस्कट में एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में भारत और पाकिस्तान सह विजेता रहे थे. इस्लाहुद्दीन ने कहा ,‘‘ रशीद विदेश में पेशेवर लीग खेल रहा था लेकिन अब वह उपलब्ध है और हमारे सबसे उम्दा मिडफील्डरों में से है.’’

इस्लाहुद्दीन 1971 और 1978 विश्व कप विजेता पाकिस्तानी टीम के सदस्य थे. पाकिस्तान ने आखिरी बार 1994 में सिडनी में विश्व कप जीता था. पिछले विश्व कप के लिये टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी थी और दिल्ली में 2010 में हुए विश्व कप में आखिरी स्थान पर रही थी.

पाकिस्तानी टीम का चयन लाहौर में दो दिवसीय ट्रायल के बाद किया गया. भुवनेश्वर में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होने वाले विश्व कप में 14 टीमों को चार पूलों में बांटा गया है. पाकिस्तान के पूल में जर्मनी और नीदरलैंड हैं. मोहम्मद रिजवान सीनियर टीम के कप्तान और अम्माद शकील बट उपकप्तान होंगे. पाकिस्तानी टीम वीजा मिलने के बाद 22 या 23 नवंबर को भारत रवाना होगी.

Hockey world cup 2018 : जानिए किस ग्रुप में है टीम इंडिया और क्या है पूरा शेड्यूल

टीम :

इमरान बट, मजहर अब्बास (गोलकीपर), मोहम्मद इरफान सीनियर, अलीम बिलाल, मुबाशर अली, मोहम्मद तौसीक अरशद, तसव्वुर अब्बास, रशीद महमूद, ऐजाज अहमद, अम्माद शकील बट, मोहम्मद इरफान जूनियर, मोहम्मद रिजवान सीनियर (कप्तान), अली शाह, फैसल कादिर, अबुबक्र महमूद, उमर भुट्टा, मोहम्मद अतीक अरशद, मोहम्मद जुबैर

अधिकारी : हसन सरदार (मैनेजर), तौकीर दर (मुख्य कोच), रेहान बट, दानिश कलीम (कोच), नदीम लोधी (वीडियो विश्लेषक), वकास महमूद (फिजियो).

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
Asian Para Games 2026: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
एशियन पैरा गेम्स: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget