एक्सप्लोरर

Tokyo Paralympics 2020: तेंदुलकर ने पैरालंपिक खेलों के लिये मांगा देश का समर्थन, एथलीटों को बताया Real Hero

Tokyo Paralympics 2020: तेंदुलकर ने इन पैरा एथलीट को ‘वास्तविक जीवन के नायक’ बताया है. बता दें कि, टोक्यो में कल से इन पैरालंपिक खेलों की शुरुआत होने जा रही है.

Tokyo Paralympics 2020: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने देशवासियों से टोक्यो पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों के समर्थन की अपील की है. तेंदुलकर ने इन पैरा एथलीट को ‘वास्तविक जीवन के नायक’ बताया है. बता दें कि, टोक्यो में कल से इन पैरालंपिक खेलों की शुरुआत होने जा रही है. भारत की ओर से इन खेलों में 9 अलग अलग स्पोर्ट्स इवेंट्स में 54 पैरा-एथलीट हिस्सा लेंगे.

तेंदुलकर ने आज पैरालंपिक खेलों को लेकर अपने बयान में कहा, "ये पैरालंपिक खेलों का समय है और मैं सभी भारतीयों से टोक्यो में भाग ले रहे देश के 54 खिलाड़ियों का समर्थन करने की अपील करता हूं." तेंदुलकर ने कहा कि पैरा खिलाड़ियों का सफर सीख देता है कि यदि जज्बा है और दृढ़ संकल्प है तो व्यक्ति कुछ भी कर सकता है. उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि ये विशेष क्षमताओं वाले खिलाड़ी नहीं बल्कि असाधारण क्षमता वाले महिला और पुरुष हैं जो हम सभी के लिये वास्तविक जीवन के नायक हैं."

इनकी जीवन यात्रा से मिलती है सीख 

तेंदुलकर ने कहा, "इन एथलीटों की जीवन यात्रा से हमें सीख मिलती है कि महिलाएं और पुरुष अपने जुनून, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ क्या कर सकते हैं. ये हम सभी के लिये प्रेरणा का काम कर सकते हैं." उन्होंने कहा कि पैरालंपिक में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी का समर्थन करना जरूरी है भले ही परिणाम कुछ भी रहे. तेंदुलकर ने कहा, "मेरा मानना है कि यदि हम अपने पैरालंपिक खिलाड़ियों को उसी तरह से समर्थन दे सकते हैं जैसा हम अपने ओलंपिक नायकों और क्रिकेटरों को देते रहे हैं तो हम बेहतर समाज स्थापित कर सकते हैं."

साथ ही उन्होंने कहा, "और केवल पदक विजेताओं का ही नहीं बल्कि सभी का हौसला बढ़ाना आवश्यक है." उन्होंने कहा, "मैं पढ़ रहा हूं कि हम इस बार 10 से अधिक पदक जीत सकते है. मुझे उम्मीद है कि हम और पदक जीतेंगे. रियो में हमने चार पदक जीते थे और यदि इस बार हम 10 से अधिक पदक जीतते हैं तो यह बहुत बड़ा बदलाव होगा जिसका हम सभी को जश्न मनाना चाहिए."

यह भी पढ़ें 

Paralympics 2020 India Schedule: टोक्यो पैरा ओलंपिक में भारत के 54 एथलीट दिखाएंगे दमखम, ये है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

IND vs ENG: बुमराह ने अपने गुस्से का सही इस्तेमाल किया, इंग्लैंड को उनसे उलझना महंगा पड़ा- जहीर खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget