एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: भारत का पहला पदक पक्का! सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी अब नहीं बन पाएगा रास्ते का कांटा

Archery Paris Olympics 2024: भारत को तीरंदाजी में एक पदक मिलना लगभग तय हो गया है. रैंकिंग राउंड में भारत टॉप-4 में रहा था.

Archery Paris Olympics 2024: भारत ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में अपने अभियान की शुरुआत तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेकर की. रैंकिंग राउंड में भारत की पुरुष और महिला टीम ने टॉप-4 में रहकर सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश पा लिया है. अब विशेष रूप से भारतीय पुरुष टीम की पदक जीतने की राह आसान लग रही है क्योंकि फाइनल से पहले भारत का सामना दुनिया की नंबर-1 टीम दक्षिण अफ्रीका से नहीं होगा.

धीरज बोम्मादेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव ने कुल 2013 पॉइंट्स बटोर कर तीसरे स्थान पर फिनिश किया था. भारत को ब्रैकेट के तीसरे क्वार्टरफाइनल में रखा गया है, जहां उसका सामना तुर्की और कोलंबिया के मैच की विजेता टीम से होगा. तुर्की रैंकिंग राउंड में छठे और कोलंबिया ने 11वें स्थान पर फिनिश किया था. नियमानुसार पांचवें से 12वें स्थान पर रहने वाली टीमों को प्री-क्वार्टरफाइनल की चुनौती को पार करके टॉप-8 में जगह बनानी होती है.

भारत का पदक जीतना निश्चित!

भारतीय टीम की राह इसलिए आसान हो गई है क्योंकि उसे फाइनल तक विश्व की नंबर-1 टीम दक्षिण कोरिया से नहीं भिड़ना होगा. भारत यदि क्वार्टरफाइनल की चुनौती को पार कर लेता है तो उसका सामना सेमीफाइनल में फ्रांस, इटली या कजाख्स्तान से हो सकता है. यह गौर करने वाली बात है कि इसी साल भारतीय टीम के धुरंधरों ने वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल जीता था.

तीरंदाजी में गोल्ड मेडल मैच 29 जून को खेला जाएगा, इसलिए पेरिस ओलंपिक खेलों की शुरुआत में ही भारत पहला पदक अपने नाम कर सकता है. दूसरी ओर महिला टीम की राह मुश्किल नजर आ रही है क्योंकि महिलाओं की रैंकिंग में भी दक्षिण कोरिया टॉप पर विराजमान है. भारतीय महिला टीम अगर क्वार्टरफाइनल की चुनौती को पार कर लेती है तो सेमीफाइनल में उसकी भिड़ंत कोरिया से होगी.

यह भी पढ़ें:

PARIS OLYMPICS 2024: पेरिस ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी पर मंडराया खतरा! हाई-स्पीड रेल पर हुआ खतरनाक हमला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
Embed widget