एक्सप्लोरर

ब्रॉन्ज को गोल्ड मेडल में बदलने के इरादे से उतरेंगी लवलीना बोरगोहेन, वर्ल्ड चैंपियन को देंगी टक्कर

भारतीय बॉक्सर लवलीन बोरगोहेन आज ओलंपिक में अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगी. लवलीना का मुकाबला तुर्की की मुक्केबाज बुसेनाज सुरमेनेली से होगा.

टोक्यो में हो रहे ओलंपिक के 32वें संस्करण में भारत की बेटी स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने सेमीफाइनल में पहुंचते ही देश के लिए तीसरा मेडल पक्का कर दिया था. आज भारतीय बॉक्सिंग में सनसनी लाने वाली लवलीना अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी. सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही लवलीना ब्रॉन्ज मे मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया है. आज सेमीफाइनल में अपने ब्रॉन्ज को गोल्ड मेडल में तब्दील करने के इरादे से उतरेंगी. सेमीफाइनल में उनका सामना विश्व चैंपियन और तुर्की की मुक्केबाज बुसेनाज सुरमेनेली से होगा. अपना क्वारट फाइनल का मुकाबला जीतकर लवलीना ने कहा था वह ओलंपिक में एक ही मेडल है वह है गोल्ड. ऐसे में पूरे देश को पूरी उम्मीद है कि लवलीना भारत को बॉक्सिंग में पहला गोल्ड जरूर दिलाएंगी.

इतिहास रच सकती हैं लवलीना

ओलंपिक में भारत की ओर से मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली लवलीना बोरगोहेन के पास इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है. दरअसल लवलीना अगर आज अपना सेमीफाइनल का मुकाबला जीत जाती हैं, तो वह ओलंपिक में मुक्केबाजी के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बॉक्सर बन जाएंगी. भारत की ओर से अबतक कोई भी बॉक्सर ओलंपिक के फाइनल में नहीं पहुंच पाया है. हालांकि भारत को बॉक्सिंग में दो मेडल मिले हैं पर दोनों मेडल ब्रॉन्ज ही रहे हैं.

असम के सभी विधायक देखेंगे सेमीफाइनल

भारत के असम राज्य से आने वाली बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन का टोक्यो ओलंपिक में आज होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले को असम के सभी विधायक देखेंगे. असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा भी इस मुकाबले को देखेंगे और अपने राज्य की इस बेटी का हौसला बढ़ाएंगे. लवलीना बोरगोहेन असम की पहली बॉक्सर हैं जो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची हैं और देश के लिए पदक पक्का किया है.

11 बजे से शुरू होगा सेमीफाइनल

भारत की 23 वर्षीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का सेमीफाइनल मुकाबला आज 11 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले में वह तुर्की की खिलाड़ी और मौजूदा विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली से भिड़ेंगी. लवलीना और बुसेनाज के बीच होने वाले इस सेमीफाइनल को डीडी स्पोर्ट्स और सोनी टेन स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा.       

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget