एक्सप्लोरर

Golden Boy नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपये की इनामी राशि देगी चेन्नई सुपर किंग्स

IPL की चैंपियन फ्रेंचाइजी CSK ने भारत के स्टार जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपये की इनामी राशि देने का एलान किया है. नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है.

टोक्यो ओलंपिक में जैवलीन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय थ्रोअर नीरज चोपड़ा पर इनामों की बारिश हो रही है. पानीपत के इस स्टार खिलाड़ी को हरियाणा सरकार ने 6 करोड़ रुपये इनामी राशि देने की घोषणा की है. इसके अलावा उन्हें राज्य सरकार की ओर से ए वन कैटगरी की जॉब भी मिलेगी. हरियाणा सरकार के अलावा आईपीएल की चैंपियन फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपये की बड़ी इनामी राशि देने की घोषणा की है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने ऐलान करते हुए अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि नीरज चोपड़ा के शानदार ऐतिहासिक उपल्बधि और सम्मान के रूप में, सीएसके नीरज को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दे रहा है.

इसके अलावा सीएसके ने नीरज के सम्मान में 8758 नंबर की एक विशेष जर्सी भी बनाने का एलान किया है. दरअसल भारत के इस एथलीट ने टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में 87.58 मीटर का विशाल जैवलीन थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया था. नीरज व्यक्तिगत रूप से भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं. नीरज के पहले शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड जीता था.

चेन्नई सुपरकिंग्स के प्रवक्ता ने कहा कि पूरे देश को नीरज पर गर्व है. टोक्यो ओलंपिक में उनका प्रदर्शन लाखों भारतीयों को ये खेल अपनाने के लिए प्रेरित करेगा. खेल के किसी भी विषय में उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम होने के लिए उनमें विश्वास पैदा करेगा. ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए इतिहास रच दिया है.

यह भी पढ़ें

Tokyo Olympics 2020: नीरज चोपड़ा पर हुई इनामों की बारिश, हरियाणा सरकार ने किया 6 करोड़ रुपये देने का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget