एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra: अमेरिका में ट्रेनिंग कर रहे हैं नीरज चोपड़ा, 90 मीटर के थ्रो को रखा टारगेट, कहा- बदल गई है जिंदगी

Neeraj Chopra: ओलंपिक में भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में हैं और ट्रेनिंग कर रहे हैं.

Neeraj Chopra: ओलंपिक के इतिहास में भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में हैं और ट्रेनिंग कर रहे हैं. नीरज का अब अगला टारगेट वर्ल्ड चैंपियनशिप, डायमंड लीग, एशियाई खेल और कामनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने का है. नीरज चोपड़ा ने अमेरिका से प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पत्रकारों के तमाम सवालों के जवाब दिए. नीरज ने साल 2021 को याद करते हुए कहा कि ये वर्ष मेरे लिए बहुत अच्छा रहा. ओलंपिक में स्वर्ण से बड़ा कुछ नहीं है. 

सवाल- गोल्ड मेडल जीतने के बाद जिंदगी कितनी बदल गई है? 

नीरज चोपड़ा- जिंदगी काफी बदल गई है. मुझे देखकर बहुत सारे बच्चे जैवलिन खेलने के लिए आ रहे हैं, ये अच्छी बात है. 

सवाल- आप अगला लक्ष्य क्या है?

नीरज चोपड़ा- 2022 में वर्ल्ड चैंपियनशिप है, डायमंड लीग है, एशियाई खेल और कामनवेल्थ गेम्स है. उसमें अच्छा करना है. मैंने पिछले तीन हफ्ते काफी अच्छी ट्रेनिंग की है. शुरू में फिटनेस थोड़ा कम था, लेकिन धीरे-धीरे फिटनेस वापस आ रही है. 2022 में मुझे और भी अच्छा करना है. कोरोना को लेकर स्ट्रेस हो सकता है , लेकिन मैं तैयार हूं. कोच कहते हैं कि तकनीक पर और ज्यादा ध्यान देंगे तो 90 मीटर का आंकड़ा लगातार क्रॉस कर सकते हैं.  

नीरज चोपड़ा आगे कहते हैं, 'भारत मे ट्रैक एंड फील्ड में अब बहुत बच्चे आने लगे हैं. पैरेंट्स में अब बहुत बदलाव आया है. ये भारतीय एथलेटिक्स के लिए बहुत अच्छी खबर है.  इलीट लेवल के एथलीटों को ज्यादा से ज्यादा इवेंट्स में हिस्सा लेना चाहिए. 

सवाल- कोविड बढ़ रहा है तो क्या आप मार्च में नैशनल चैंपियनशिप में खेलने के लिए आएंगे?

नीरज चोपड़ा- ये तो कोच तय करेंगे. अभी ट्रेनिंग शुरू की है और ये अभी भी हमलोगों ने तय नही किया है. 
3 साल बाद ओलिंपिक लेकिन उससे पहले भी कई सारे इवेंट्स हैं, उसमें अच्छा प्रदर्शन करना है 

उन्होंने आगे कहा कि 90 मीटर के आंकड़े को छूना बहुत अहम है. मेरा टारगेट वही है, लेकिन मुझपर कोई दबाव नहीं कि उसे हासिल करना ही है. 

सवाल- अमेरिका में आपकी डैली रूटीन क्या होता है?

नीरज चोपड़ा- सुबह उठना, 7.30 बजे ब्रेकफास्ट, फिर प्रैक्टिस और लंच के बाद थोड़ा रेस्ट करते हैं. शाम को फिर से प्रैक्टिस. दिन में दो बार प्रैक्टिस करता हूं. ट्रेनिंग में मजा आ रहा है. लाइफ बहुत सिंपल है. 

नीरज चोपड़ा ने कहा कि ओलंपिक से आने के बाद मैंने खाने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई थी. मैंने वजन 12/13 किलो बढ़ा लिया था. अब 5/6 किलो फिर से कम कर लिया हूं.

'लोगों का अच्छा साथ मिला'

नीरज चोपड़ा ने कहा कि एक एथलिट अपनी जिंदगी के सबसे ज्यादा समय ट्रेनिंग, डाइट को देता है. जब मैं गोल्ड जीतने के बाद देश वापस आया तो लोगों का साथ मिला, अच्छा भी लग रहा था. मैं भी कोशिश कर रहा था कि सबसे अच्छे से मिलूं, बात करूं लेकिन हां ये भी मन मे चल रहा था कि ट्रेनिंग कब से फिर से शुरू होगी. 

ये भी पढ़ें- Ind vs SA: अंपायर से शिकायत कर रहे थे केशव महाराज, कोहली बोले- आउट करेंगे इसको...फिर बुमराह ने कर दिया कमाल

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav को मिली यूपी की कमान, जुलाई में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget