एक्सप्लोरर

शाहरुख खान की टीम ने अचानक बदल दिया अपना कप्तान, इस खिलाड़ी को सौंपी कमान

शाहरुख खान की टीम नाइट राइडर्स ने हाल ही में अपना कप्तान बदल दिया है. इस युवा खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी गई है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन की तैयारी के बीच ही हर फ्रेंचाइजी से जुड़ी खबरें सुर्खियों में आ रही हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में कप्तान के साथ कुछ खिलाड़ियों को भी ट्रेड या रिलीज किया जा सकता है. आईपीएल के आने वाले सीजन में इन सारी अटकलों से पर्दा उठ जाएगा, लेकिन फिलहाल इसी कड़ी में कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) की चार बार की चैंपियन टीम Trinbago Knight Riders (TKR) ने कप्तानी में बड़ा बदलाव किया है. टीम के को-ओनर शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी ने छह सीजन बाद नई कप्तानी सौंपते हुए विस्फोटक विंडीज बल्लेबाज निकोलस पूरन को टीम का नेतृत्व देने का ऐलान किया है.

कप्तानी का बदलाव

टीम के पुराने कप्तान काइरन पोलार्ड ने 2019 से TKR की कमान संभाली थी और 2020 में टीम को CPL का खिताब भी दिलाया था. पोलार्ड ने कप्तानी छोड़ने का निर्णय नई पीढ़ी को मौका देने और नए हेड कोच ड्वेन ब्रावो के आने के साथ सही समय बताते हुए लिया है.

पूरन का अनुभव और IPL/MLC करियर

29 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज पूरन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, ताकि वह पूरी तरह फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर सकें. उनके पास टी20 लीग में कप्तानी का अच्छा-खासा अनुभव भी है. IPL में उन्होंने लखऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए कुछ समय के लिए कप्तानी की थी, वहीं अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में भी एमआई न्यूयॉर्क की कप्तानी कर टीम को चैंपियन बनाया था. अब इसी अनुभव का इस्तेमाल वह CPL में TKR के लिए कप्तानी करने में करेंगे.

TKR में करियर की शुरुआत और प्रदर्शन

निकोलस पूरन जब केवल 17 साल के थे, तब उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत 2013 में TKR की टीम के साथ ही की थी. इसके बाद 2016 में उन्हें बारबडोस रॉयल्स के लिए खेलते देखा गया था, इस टीम के साथ पूरन ने 3 सीजन बिताए थे. 2019 में उन्होंने गयाना एमेजॉन वॉरियर्स के लिए खेला था और फिर 2022 में वापस TKR में उनकी वापसी हुई थी. अब तक CPL में निकोलस पूरन कुल 114 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 28 की औसत और 152 के स्ट्राइक रेट से 2447 रन बनाए हैं.

आगामी मुकाबला 

पुरन की कप्तानी में TKR का पहला मुकाबला 17 अगस्त को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ होगा. त्रिनबागो में जन्मे और पले-बढ़े पूरन के लिए यह कप्तानी व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही लिहाज से सम्मान का मौका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गौतम गंभीर अकेले कसूरवार नहीं...', पूर्व चीफ सेलेक्टर ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज हार पर दिया चौंकाने वाला बयान
'गौतम गंभीर अकेले कसूरवार नहीं', पूर्व चीफ सेलेक्टर ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज हार पर दिया चौंकाने वाला बयान
IND vs ENG 1st ODI Live Streaming: मैदान पर होंगे रोहित-विराट, कब, कहां और कैसे फ्री में देखें भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
मैदान पर होंगे रोहित-विराट, कब, कहां और कैसे फ्री में देखें भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे?
कैफ ने याद किया नेटवेस्ट फाइनल, 24 साल पहले रचा था इतिहास; लॉर्ड्स में दादा ने उतारी थी जर्सी
कैफ ने याद किया नेटवेस्ट फाइनल, 24 साल पहले रचा था इतिहास; लॉर्ड्स में दादा ने उतारी थी जर्सी
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
Explained: इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयान! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स', कयामत के बाद कौन खोलेगा?
इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयानों तक! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स'?
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget