एक्सप्लोरर

टीम में चयन के बाद वाशिंगटन सुंदर ने कोच और पिता को कहा शुक्रिया

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किये गए वाशिंगटन सुंदर ने टीम में चयन के बाद पिता और पूर्व काचों का शुक्रिया अदा किया है. सुंदर बायें हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दायें हाथ की ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं.

चेन्नई: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किये गए वाशिंगटन सुंदर ने टीम में चयन के बाद पिता और पूर्व काचों का शुक्रिया अदा किया है. सुंदर बायें हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दायें हाथ की ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं. उन्हें इस साल के शुरू में आईपीएल 10 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स में चोटिल रविचंद्रन अश्विन की जगह शामिल किया गया, तब से उन्होंने मुड़कर नहीं देखा और जब भी उन्हें मौका मिला, उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया.

वाशिंगटन ने कहा, ‘‘भारतीय टीम का हिस्सा बनना सपना है. मेरे पिता (सुंदर) और एम सेंथिलनाथन सहित कोचों ने क्रिकेटर के तौर पर मेरा करियर बढ़ाने में बड़ी भूमिका अदा की. ’’ तमिलनाडु के 18 साल के इस क्रिकेटर ने कहा कि वह इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि आखिर में उन्होंने ‘यो-यो’ परीक्षण पास कर लिया जबकि दो महीने पहले वह इसमें विफल रहे थे.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यो यो परीक्षण में विफल होने के बाद कड़ी मेहनत की. अब इसे पास कर लिया है, तो मैं बड़ी राहत महसूस कर रहा हूं.’’ वाशिंगटन को नेट में शीर्ष बल्लेबाजों जैसे आरपीएस के कप्तान स्टीव स्मिथ, महेंद्र सिंह धोनी और आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बेन स्टोक्स को गेंदबाजी करने का मौका मिला.

उन्होंने अंडर-19 के कोच राहुल द्रविड़ की सलाह पर ज्यादा गेंदबाजी करना शुरू किया और अपनी राज्य की टीम तमिलनाडु के लिये इस सत्र में विजय हजारे ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी में जीत में अहम भूमिका निभाई.

उनके पिता राष्ट्रीय टी20 टीम में उनके शामिल होने से काफी खुश हैं. सुंदर ने अपने मेंटर पी डी वाशिंगटन के नाम पर अपने बेटे का नाम रखा, उन्होंने कहा, ‘‘पिता और कोच के तौर पर मैं बहुत खुश हूं. प्रत्येक क्रिकेटर अपने देश के लिये खेलना चाहता है. 18 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम के लिये चुना जाना सपना है और मैं वाशी के लिये रोमांचित हूं. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
'धर्मेन्द्र प्रधान से पहले गौतम गंभीर का इस्तीफा...', Student Protest के बीच उठी कोच गंभीर को हटाने की मांग
'धर्मेन्द्र प्रधान से पहले गौतम गंभीर का इस्तीफा', स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच उठी कोच गंभीर को हटाने की मांग
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget