एक्सप्लोरर

इन दोनों खिलाड़ियों ने विराट को दी थी बुमराह से 7वां ओवर करवाने की सलाह

आखिरी टी20 मुकाबलें में न्यूज़ीलैंड को चारों खाने चित करने के बाद विराट कोहली की कप्तानी का जलवा बरकरार है. तिरूवनंतपुरम में खेले गए 8-8 ओवर के आखिरी टी20 मुकाबले में भारत ने छोटे लक्ष्य का बेहतरीन तरीके से बचाव किया.

नई दिल्ली/राजकोट: आखिरी टी20 मुकाबलें में न्यूज़ीलैंड को चारों खाने चित करने के बाद विराट कोहली की कप्तानी का जलवा बरकरार है. तिरूवनंतपुरम में खेले गए 8-8 ओवर के आखिरी टी20 मुकाबले में भारत ने छोटे लक्ष्य का बेहतरीन तरीके से बचाव किया. कप्तान कोहली की रणनीति न्यूज़ीलैंड के विस्फोटक लाइनअप के खिलाफ भी कारगर साबित हुई. लेकिन इस मैच में उनके एक फैसले ने दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया कि विराट की ये चाल बेजोड़ है. कप्तान कोहली ने डेथ ओवर स्‍पेशलिस्‍ट जसप्रीत बुमराह से पारी का सातवां(यानि सेकेंड लास्ट ओवर) करवाया. जो मैच का टर्निंग पॉइंट और ‘मास्‍टरस्‍ट्रोक’ साबित हुआ। लेकिन विराट ने मैच के बाद बताया कि उप-कप्‍तान रोहित शर्मा व पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी को बुमराह का ओवर रोकने की सलाह दी थी। जिसे बाद में 7वें ओवर में करवाया गया. पारी के छठे ओवर में युजवेंद्र चहल ने बेहतरीन गेंदबाज़ी कर ओवर से महज़ 3 रन लुटाए. इसके बाद कप्तान कोहली के सामने सबसे बड़ा सवाल यही था कि पारी का 7वां ओवर कुलदीप, पांड्या या बुमराह में से किसे दिया जाए. क्योंकि अगर बुमराह को 7वें ओवर में गेंदबाज़ी दी जाए तो फिर आखिरी ओवर कौन करेगा. लेकिन अगर 7वां ओवर बुमराह को नहीं दिया और मैच उस ओवर में ही खत्म हो गया तो फिर आखिरी ओवर का क्या मतलब रह जाएगा. Rohit Sharma, Virat Kohli लेकिन तभी रोहित शर्मा और एमएस धोनी ने विराट को दूसरी थ्योरी पर ध्यान देने के लिए कहा. यानि बुमराह को गेंदबाज़ी देने के लिए कहा. बुमराह आईपीएल में रोहित शर्मा के साथ खेलते हैं और रोहित क्रिकेट के इस सबसे शॉर्टर फॉर्मेट के सबसे सफल कप्तान भी हैं. तो विराट ने उनकी बात पर अमल किया और बुमराह पर दांव फेंक दिया. विराट का ये दांव चला और उन्होंने 7वें ओवर में महज़ 10 रन देकर पांड्या के लिए राह आसान कर दी. अंतिम ओवर में हार्दिक पांड्या के गेंदबाज़ी कौशल के लिए 19 रनों का बचाव करना आसान था और आखिरी ओवर में हुआ भी वैसा ही. पांड्या ने महज़ 12 रन खर्च किए और टीम इंडिया को जीत मिल गई. इस मुकाबले में विराट कोहली ने एक और दांव चला. जिसपर मैच के दौरान कई लोगों ने सवाल भी उठाए. वो दांव था भुवनेश्‍वर कुमार से पहले 5 ओवरों में ही दोनों ओवर करवा लेना. लेकिन विराट का ये दांव भी सफल हो गया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन का सेमीफाइनल में पहुंचना क्यों लियोनेल मेसी, हैरी केन और किलियन एम्बाप्पे को 'डरा' रहा? इतिहास ने बढ़ाई टेंशन
स्पेन का सेमीफाइनल में पहुंचना क्यों लियोनेल मेसी, हैरी केन और किलियन एम्बाप्पे को 'डरा' रहा? इतिहास ने बढ़ाई टेंशन
पहली सीरीज में फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी, अब युवराज सिंह देंगे ट्रेनिंग? खुद दिया बड़ा बयान
पहली सीरीज में फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी, अब युवराज सिंह देंगे ट्रेनिंग? खुद दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
IND vs ENG 1st ODI Pitch Report: आज भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget