एक्सप्लोरर

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा- धोनी का नाम इतिहास में लिखा जाएगा

धोनी ने टीम इंडिया का नेतृत्व 3 आईसीसी ट्रॉफी में किया है जिसमें उन्होंने अपनी टीम को विजेता भी बनाया है. इसमें टी20 वर्ल्ड कप 2007, 2011 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 भी शामिल है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर कहा कि उनका नाम इतिहास में लिखा जाएगा. धोनी ने कल शाम को इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने रिटायरमेंट का एलान किया जहां वो अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. लेकिन आईपीएल वो अभी भी खेलेंगे.

डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा कि धोनी का युग याद किया जाएगा और उनके "फुर्तीले कप्तानी" को श्रेय दिया जाएगा. वहीं अभिनेता-राजनेता कमल हासन ने धोनी के आत्म-विश्वास की सराहना की.

बता दें कि धोनी ने टीम इंडिया का नेतृत्व 3 आईसीसी ट्रॉफी में किया है जिसमें उन्होंने अपनी टीम को विजेता भी बनाया है. इसमें टी20 वर्ल्ड कप 2007, 2011 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 भी शामिल है.

स्टालिन माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर भी गए, जहां उन्होंने दिवंगत डीएमके अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के साथ धोनी की तस्वीर साझा की.

धोनी ने कल 15 अगस्त के दिन इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट का एलान किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद. शाम 07:29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए.'

धोनी के रिटायरमेंट के कुछ देर बाद ही सुरेश रैना ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपके साथ खेलना काफी शानदार रहा महेंद्र सिंह धोनी. पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं. शुक्रिया भारत. जय हिंद.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 100+ विकेट लेने वाले गेंदबाज, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 100+ विकेट लेने वाले गेंदबाज, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget