एक्सप्लोरर

आखिर क्या वजह रही कि धोनी को BCCI ने कर दिया सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को BCCI ने अपने कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया है. धोनी ने 9 जुलाई को भारत के विश्व कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया के न्यूजीलैंड से हारने के बाद कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महेंद्र सिंह धोनी को अपने कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया है. जिसके बाद से माही के फैन्स का गुस्सा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. इस बीच हम आपको धोनी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किए जाने की वजह बताने जा रहे हैं. 38 वर्षीय एमएस धोनी ने जुलाई 2019 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. 6 महीने से अधिक वक्त से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले जाने और दूसरा उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने के कारण उन्हें बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट की सूची से बाहर कर दिया है.

धोनी अगर टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहते हैं जो उन्हें फिर से इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है. इसी दौरान माही ने आज झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास किया. ऐसा माना जा रहा है कि धोनी आईपीएल से पहले खुद को तैयार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि अगर धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन करते हैं तो वह भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं.

धोनी ने भारत की तरफ से 90 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं. इस दौरान वह 33 अर्धशतक और 6 शतक लगा चुके हैं. वहीं टीम इंडिया की ओर से धोनी 350 वनडे मैचों में 50.57 की औसत से 10773 रन बना चुके हैं. जिसमें उनके 73 अर्धशतक और 10 शतक हैं. धोनी का वनडे सर्वाधिक स्कोर नाबाद 183 रन है. माही भारत की तरफ से 98 टी-20 मैचों की 85 पारियों में 1617 रन बना चुके हैं. जिसमें उनके 2 अर्धशतक शामिल हैं.

बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह बनाने वाले प्लेयर

ग्रेड A+ में विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह ग्रेड A आर अश्विन, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल. ग्रेड B ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल. ग्रेड C केदार जाधव, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे.

ये भी पढ़ें:

BCCI कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किए जाने के बाद Dhoni ने उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget