एक्सप्लोरर

VIDEO: रांची मैदान पर अभ्यास करते दिखे एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल

महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया में अपनी वापसी के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है. आज नेट पर वह अभ्यास करते हुए देखे गए.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को यहां स्थित जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा गया. धोनी ने इस साल इंग्लैंड एंड वेल्स में हुए आईसीसी विश्व कप के बाद ब्रेक लिया था और अब ऐसा लग रहा है कि वह क्रिकेट में वापसी का मन बना चुके हैं. भारत के लिए धोनी आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के सेमीफाइनल में मैदान पर उतरे थे. इसके बाद से चयनकर्ताओं ने 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप का ध्यान में रखते हुए धोनी की जगह युवा ऋषभ पंत को मौका दिया है.

मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के प्रसाद ने पहले ही साफ कर दिया है कि अगले साल होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वे पंत और संजू सैमशन जैसे युवा विकेटकीपर-बल्लेबाजों को मौका देंगे. धोनी ने भी अभी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी वापसी के मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन यहां नेट्स में अभ्यास करते हुए उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के लिए 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है. वहीं 350 वनडे मैचों में वह 10773 रन बना चुके हैं. एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं. माही टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं. उनका प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है. इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण पर बैठक में भाग लेने की जगह इंदौर में जलेबी खाते दिखे गौतम गंभीर, AAP ने साधा निशाना UNESCO: ग्लोबल मंच पर फिर बेनकाब हुआ पाक, भारत ने कहा- पाकिस्तान के डीएनए में है आतंकवाद लगातार हो रहा है लता मंगेशकर की स्थिति में सुधार, 6 डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में महाराष्ट्र: न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार, शिवसेना कट्टर हिंदुत्व और NCP-कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण छोड़ेंगी

IGI एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में ड्रोन कैमरे और iPhone के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, पूछताछ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Live Score: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव
Live: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव
IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी
आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget