एक्सप्लोरर

धोनी की जगह कोई नहीं ले सकता: गिलक्रिस्ट

महेन्द्र सिंह धोनी टीम के विश्व कप अभियान के अहम सदस्यों में से एक हैं

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी टीम के विश्व कप अभियान के अहम सदस्यों में से एक हैं. ऐसा मानना है धोनी के आदर्श विकेटकीपर बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट का.

ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट को लगता है कि धोनी की मौजूदगी से भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत फायदा होता है. साथ ही उनका मानना है कि पूर्व भारतीय कप्तान के अनुभव को कम करके नहीं आंकना चाहिए.

गिलक्रिस्ट ने एक कार्यक्रम के मौके पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारतीय टीम जितना सोचती है, उससे ज्यादा फायदा उसे उनके (धोनी) अनुभव और उनके आस-पास रहने से मिलता है. मुझे हैरानी होती है कि उनके आसपास के लोग ड्रेसिंग रूम में उनके अनुभव और उनकी शांतचित्त रहने को कम करके आंकते हैं. ’’

विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका को नया रूप देने वाले गिलक्रिस्ट का मानना है कि धोनी अब भी तीसरे से लेकर सातवें नंबर तक किसी भी स्थान पर अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता हैकि वह (धोनी) इतने प्रतिभाशाली हैं कि वह तीसरे से लेकर सातवें स्थान तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं और वहां भी प्रभाव डाल सकते हैं. इसलिए यह भारतीय टीम विकल्पों और लचीलेपन से भरी है और महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के दौरान ऐसे ही रहे हैं. ’’

गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘‘मुझे पिछले 12 महीने या इतने ही समय में उनके आंकड़ों की जानकारी नहीं है लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें जब भी कोई काम करने के लिये कहा गया है तो उन्होंने कभी भी टीम को निराश किया हो. मुझे विराट (कोहली) और सभी भारतीय खिलाड़ियों का जुनून और आक्रामकता पसंद है. ’’

वर्ष 2019 विश्व कप के लिए कुछ समय बचा है, गिलक्रिस्ट ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि 50 ओवर के प्रारूप में कोई भी झारखंड के इस खिलाड़ी की जगह लेने के लिये तैयार है. उन्होंने कहा, ‘‘धोनी जान जाएगा कि वह 2019 विश्व कप में खेलने के लिए प्रतिबद्ध है या नहीं. वह वहां के लिए बलिदान करने के लिये तैयार है या नहीं. ’’

इसके बाद उन्होंने एक सवाल पूछते हुए कहा, ‘‘यह भी है कि क्या धोनी की जगह लेने के लिये कोई मौजूद है या नहीं जो उससे कहीं ज्यादा योगदान कर सकता है. मैं इसका जवाब नहीं दे सकता क्योंकि मैं नहीं जानता हूं. मैं जानता हूं कि कई अच्छे विकेटकीपर-बल्लेबाज मौजूद हैं लेकिन मैं नहीं जानता कि वे महेंद्र सिंह धोनी से कहीं ज्यादा योगदान कर सकते हैं या नहीं. विश्व कप को अभी भी 18 महीने बचे हैं और इस बीच में काफी कुछ हो सकता है. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
एशियन पैरा गेम्स: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? घबराने वाली है बात
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? घबराने वाली है बात
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget