एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: गैर-महिलाओं के साथ शमी के अफेयर की खबरें, पत्नी ने लगाए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी के आरोप

अपनी तेज़ रफ्तार गेंदबाज़ी से भारतीय क्रिकेट की अहम कड़ी मोहम्मद शमी अपने शादीशुदा जीवन में उस मजबूती से नहीं चला सके. टीम इंडिया के इस तेज़ गेंदबाज़ को लेकर उनकी पत्नी हसीन जहां ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए अहम खुलासे किए हैं.

नई दिल्ली/कोलकाता: अपनी तेज़ रफ्तार गेंदबाज़ी से भारतीय क्रिकेट की अहम कड़ी मोहम्मद शमी अपने शादीशुदा जीवन में उस मजबूती से नहीं चला सके. टीम इंडिया के इस तेज़ गेंदबाज़ को लेकर उनकी पत्नी हसीन जहां ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए अहम खुलासे किए हैं. मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट ने फिर से हलचल मचा दी. शमी की पत्नी हसीन जहां ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर एक के बाद एक कई अहम पोस्ट शेयर कर शमी पर गैर-महिलाओं के साथ रिश्तें रखने के आरोप लगाए हैं. शमी की पत्नी ने सुबह नौ बजे से लेकर एक बजे की बीच इस मामले से जुड़े हुए करीब ग्यारह पोस्ट शेयर और रीशेयर किए हैं. जिनमें उन्होंने शमी के गैर-महिलाओं के साथ वट्सऐप मैसेज़िस को सार्वजनिक कर दिया है. हसीन जहां ने किए क्या-क्या खुलासे? इस सभी मैसेज़िस में महिलाओं की तस्वीरें और अश्लील बातों के मैसेजिस भी हैं. हालांकि इनमें से किसी भी पोस्ट में शमी के नाम की पहचान नहीं होती दिख रही है. लेकिन उनकी पत्नी ने एबीपी के सहयोगी चैनल आनंदा के रिपोर्टर राजर्षी दत्ता गुप्ता से बातकी और साफ किया कि ये फेसबुक अकाउंट उन्हीं का है और शमी फिलहाल धर्मशाला में है.' पोस्ट में किसका है ज़िक्र? शमी की पत्नी हसीन जहां ने इस पोस्ट के अंदर नागपुर और पाकिस्तान से जुड़ी हुई महिलाओं का ज़िक्र किया है. एक महिला पाकिस्तान के कराची की रहने वाली बताई जा रही हैं. इन पोस्ट्स के अंदर उन महिलाओं के साफतौर पर नाम भी बताए गए हैं. वहीं दो ओर महिलाओं का भी इस पोस्ट में ज़िक्र है. जिनमें से एक महिला के साथ खुद शमी खड़े भी नज़र आ रहे हैं. जो कि सांबा की रहने वाली है. हसीन जहां ने एबीपी न्यूज़ पर किए कई खुलासे: हसीन जहां ने मोहम्मद शमी और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शमी ने उनका शारीरिक और मानसिक तौर पर लगातार शोषण किया है. हसीनजहां ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद भी शमी ने उनके साथ मारपीट की. इसके साथ ही उन्होंने शमी और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके परिवार ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रखी है. वहीं फेसबुक पोस्ट पर शेयर किए गए अपने पोस्ट के बारे में हसीन जहां ने कहा कि शमी बहुत सी महिलाओं के साथ गंदी और अश्लील बातचीत करता है. उन्होंने कहा कि जब उन्हें शमी का फोन मिला तो वो लॉक्ड था. लेकिन डिफरेन्ट पेटर्न का इस्तेमाल करने पर फोन एक पैटर्न से खुल गया. इस तहर से हसीनजहां को इस पूरे मामले के बारे में पता चला और वो शमी की सभी कॉल डिटेल्स और स्क्रीनशॉट्स हासिल कर पाईं. साथ ही उन्होंने बताया कि जैसे ही शमी को अपना फोन गायब हुआ मिला तो बुरी तरह से भड़क उठे. हसीन जहां ने कहा कि अब उनपर ये भी दबाव बनाया जा रहा है कि वो इन सभी पोस्ट्स को अपने फेसबुक वॉल से हटा दें. हसीन जहां की जु़बानी '8 जनवरी' की कहानी? हसीन जहां ने कहा, 'यूपी में मेरे साथ मारपीट की जाती थी. मानसिक और शारीरिक तौर पर मुझे प्रताड़ित किया जाता था. मोहम्मद शमी का पूरा परिवार मुझे हर वक्त गाली देता था। सुबह सूरज उगने से लेकर रात होने तक पूरा परिवार मुझे प्रताड़ित करता था. रात में 2-3 बजे तक यह सिलसिला चलता था.' इतना ही नहीं इस घटना के बाद उन्होंने जाधवपुर थाने में हिंसा की जानकारी दी थी. हालांकि तब हसीनजहां ये नहीं चाहती थी कि परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई हो. शायद शमी का परिवार मेरी हत्या भी कर देता और उन्होंने मुझे मारने की कोशिश भी की थी. हसीन जहां ने कहा कि उन्होंने इस पूरे मामले में पुलिस से अभी तक कोई शिकायत नहीं की है, लेकिन 8 जनवरी को उनके साथ यूपी में घरेलू हिंसा हुई. इसके बाद वो कोलकाता आईं तो उन्होंने लोकल थाने में यह जानकारी दी थी. हालांकि अब हसीनजहां कानूनी कार्रवाई करने के बारे में विचार कर रही हैं. इस पोस्ट और मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां के बयान से साफ ज़ाहिर होता है कि शमी व हसीन जहां के बीच मनमुटाव है. लोगों ने इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट भी किए. लोगों ने यहां तक कहा है कि क्रिकेटर का पारिवारिक जीवन ठीक नहीं चल रहा है. बता दें कि पूर्व में भी मोहम्मद शमी व उनकी पत्नी की पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रह चुकी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
Embed widget