एक्सप्लोरर

आज 87 रन बनाकर महिला क्रिकेट की 'सचिन' बन जाएंगी मिताली!

नई दिल्ली/डर्बी: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज़ और पाकिस्तान जैसी टीमों को धूल चटाने के बाद भारतीय टीम महिला क्रिकेट विश्वकप की अंकतालिका में सर्वोच्च स्थान पर काबिज़ है. आज भारतीय टीम का बड़ा मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला जाना है. जिसमें जीत के साथ ही लगभग टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी. टीम इंडिया के इस धमाकेदार प्रदर्शन में कप्तान मिताली राज का बड़ा योगदान है. अगर कप्तान आज एक और दमदार पारी खेलती हैं तो वो क्रिकेट जगत का एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगी. इतना ही नहीं वो महिला क्रिकेट की सचिन भी जाएंगी. मिताली अगर आज 87 रन बनाने में कामयाब होती हैं तो वो महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी. इसके साथ ही अगर वो 94 रन बनाने में सफल रही तो वो महिला क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बन जाएंगी. महिला क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक 5992 रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की दिग्गज बल्लेबाज़ चारलेट एड्वर्ड्स के नाम है. जिसके बाद दूसरे पायदान पर भारत की मिताली राज काबिज़ हैं. हाल ही में मिताली ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अर्धशतक लगाकर लगातार 7 अर्धशतक बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था. इस अर्धशतक के साथ मिताली महिला क्रिकेट में 47 अर्धशतक पूरे करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी थी. मिताली राज का बल्ला इस टूर्नामेंट में भी अब तक चला है. उन्होंने अब तक खेले कुल 3 मैचों में 125 रन बनाए. भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला आज दोपहर 3 बजे से डर्बी में खेला जाएगा. भारतीय टीम शानदार 3 जीत के साथ अंकतालिका में पहले पायदान पर है. वहीं श्रीलंकाई टीम अपने तीनों मुकाबले हारकर छठे पायदान पर है. मिताली ने साल 1999 में भारतीय टीम के लिए अपने करियर का आगाज़ किया था. तब से अब तक उन्होंने कुल 180 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 51.80 के बेमिसाल औसत से रन बनाए हैं. वहीं मिताली के नाम 47 अर्धशतक समेत 5 शतक भी शामिल हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget