एक्सप्लोरर

MI vs DC, Final: दिल्ली के पास इतिहास रचने का मौका, मुंबई जीतना चाहेगी पांचवां खिताब

आईपीएल 2020 का फाइनल मुकाबला कुछ ही देर में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच में दिल्ली के पास इतिहास रचने का मौका है. वहीं मुंबई की नजरें पांचवां खिताब जीतने पर रहेंगी.

MI vs DC, Final: आईपीएल 2020 का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज शाम 07:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतकर श्रेयस अय्यर की दिल्ली कैपिटल्स इतिहास रच सकती है. वहीं रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की नजरें पांचवीं बार खिताब अपने नाम करने पर रहेंगी. दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है. वहीं मुंबई इंडियंस इससे पहले चार बार चैंपियन रह चुकी है.

जानिए किसका पलड़ा है भारी?

मुंबई इंडियंस की ताकत उसकी मज़बूत बल्लेबाजी है. इसके साथ ही उसके लिए सबसे दिलचस्प बात यह है कि टीम इस सीज़न में किसी एक या दो खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है. इस टीम के सभी खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं और सभी अकेले दम मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं.

मुंबई में एक तो पहले से ही 9 खिलाड़ी हैं, ऐसे जिनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अनुभव है और बाकी जो दो अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, उनका प्रदर्शन इस सीज़न में अद्भुत रहा है. अनकैप्ड बल्लेबाज़ इशान किशन इस सीज़न में मुंबई के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं. उन्होंने इस सीज़न में 53.67 की औसत और 144.18 के स्ट्राइक रेट से 483 रन बनाए हैं. इससे भी खास बात यह है कि उनके बल्ले से 33 चौके और 29 छक्के निकले हैं. वहीं दूसरे अनकैप्ड बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी इस सीजन में खूब चला है. वह इस सीज़न में 41.91 की औसत और लगभग 150 के स्ट्राइक रेट से 461 रन बना चुके हैं.

वहीं अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उनके सिर्फ तीन बल्लेबाज़ ही बेहतरीन फॉर्म में हैं. हालांकि, इस टीम के 10 खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अनुभव रखते हैं. ऐसे में ये टीम आसानी से मुंबई इंडियंस को टक्कर दे सकती है. दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. साथ ही वह टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी हैं. धवन के बल्ले से अब तक 46.38 की औसत से 603 रन निकले हैं. इसके अलावा उनके कप्तान श्रेयस अय्यर ने 454 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस दिल्ली के सबसे सफल खिलाड़ी रहे हैं. इस सीज़न में उन्होंने बल्ले से 352 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी में 12 विकेट हासिल किए हैं.

दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 27 मैच खेले गए हैं. इनमें 15 मैच मुंबई ने तो 12 मैच दिल्ली ने जीते हैं. हालांकि, मुंबई के लिए पॉजिटिव बात यह है कि वो इस सीजन में तीन बार दिल्ली को मात दे चुकी है. मुंबई ने पहले लीग स्टेज में दो बार दिल्ली को हराया था. इसके बाद उसने पहले क्वालीफायर में भी उसे मात दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget