एक्सप्लोरर

MI vs DC, Final: मुकाबले में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नजरें

आईपीएल 2020 का फाइनल मुकाबला कुछ ही देर में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच में दिल्ली के पास इतिहास रचने का मौका है. वहीं मुंबई की नजरें पांचवां खिताब जीतने पर रहेंगी.

MI vs DC, Final: आईपीएल 2020 का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज शाम 07:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतकर श्रेयस अय्यर की दिल्ली कैपिटल्स इतिहास रच सकती है. वहीं रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की नजरें पांचवीं बार खिताब अपने नाम करने पर रहेंगी. आइये जानें कि इस मैच में किन किन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं.

1- शिखर धवन

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं. दरअसल, टू्र्नामेंट में सबसे ज्यादा रन केएल राहुल (670) ने बनाए हैं. वहीं धवन 603 रनों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. ऐसे में आज फाइनल मुकाबले में धवन आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन सकते हैं.

2- रोहित शर्मा

इंजरी से उबरने के बाद वापसी करने वाले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज़ फेल रहे हैं. लीग स्टेज के आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ और पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वह डबल डिजिट में भी नहीं पहुंच सके थे. हालांकि, आज फाइनल मुकाबले में वह अपनी टीम के लिए एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. ऐसे में सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर ही टिकी रहने वाली हैं.

3- कगीसो रबाडा

दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज़ कगीसो रबाडा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं. उन्होंने इस सीज़न में अब तक 16 मैचों में 29 विकेट चटकाए हैं. हालांकि, 27 विकेट के साथ मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. ऐसे में रबाडा अपनी इस बढ़त को आज भी बरकरार रखकर पर्पल कैप अपने नाम करना चाहेंगे.

4- जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने इस सीज़न के 14 मैचों में 27 विकेट झटके हैं. वह आज दिल्ली के खिलाफ फाइनल मुकाबले में कगीसो रबाडा (29 विकेट) को पीछे छोड़ टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज बनना चाहेंगे. ऐसे में सभी की नजरें आज उनके प्रदर्शन पर ही रहने वाली हैं.

5- मार्कस स्टोइनिस

दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस गेंद और बल्ले दोनों से शानदार फॉर्म में हैं. इस सीजन में अब तक वह 352 रन और 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में स्टोइनिस ने बल्ले से पहले 38 रन बनाए थे और फिर गेंदबाजी में तीन अहम विकेट झटके थे. ऐसे में आज भी सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर ही टिकी रहने वाली हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
एक मंच पर भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीम, रोहित और सूर्यकुमार की टीम को भी मिला सम्मान
एक मंच पर भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीम, रोहित और सूर्यकुमार की टीम को भी मिला सम्मान
MS Dhoni से बेहतर है ये भारतीय विकेटकीपर? दिग्गज के जवाब से आपके भी उड़ जाएंगे होश 
MS Dhoni से बेहतर है ये भारतीय विकेटकीपर? दिग्गज के जवाब से आपके भी उड़ जाएंगे होश 

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget