एक्सप्लोरर

MI Vs CSK, IPL 2019: मुंबई इंडियंय ने दी चेन्नई सुपर किंग्स को IPL-12 की पहली हार

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रनों से हरा दिया. यह धोनी के टीम की इस आईपीएल में पहली हार है.

मुंबई: मुंबई इंडियंस ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रनों से हरा दिया. इस आईपीएल में यह चेन्नई की पहली हार है. मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (59) और क्रुणाल पांड्या (42) के अलावा हार्दिक पांड्या (25) और केरन पोलार्ड (17) की आतिशी पारी के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे. चेन्नई की टीम 20 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी.

मुंबई इंडियंस ने शानदार बल्लेबाजी के बाद सटीक गेंदबाजी और बेहतरीन फिल्डिंग के दम पर यह जीत हासिल की. 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही. उसने छह रन पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाज अंबाती रायडू (0) और शेन वाटसन (5) खो दिए. सुरैश रैना (16) और केदार जाधव (58) ने टीम को संभालने की कोशिश की. दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन रैना को पोलार्ड ने सीमा रेखा के पास बेहतरीन कैच लेकर पवेलियन की राह दिखाई.

महेंद्र सिंह धोनी आज सिर्फ 21 गेंदों पर 12 रन ही बना सके और 87 के कुल स्कोर पर हार्दिक पांड्या की गेंद पर सूर्यकुमार यादव के हाथों लपके गए. हालांकि, धोनी ने इस दौरान आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वह चेन्नई के दूसरे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले सुरेश रैना यह अपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

केदार जाधव हालांकि दूसरे छोर पर रन बना रहे थे, लेकिन बढ़ती रनगति ने उनकी राह भी मुश्किल कर दी. जाधव आखिरकार 108 के कुल स्कोर पर लसिथ मलिंगा के हाथों लपके गए. उन्होंने अपनी पारी में 54 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और एक छक्का मारा. मलिंगा ने ही ड्वायन ब्रावो (8) को पवेलियन भेजा. ब्रावो के रूप में चेन्नई ने अपना सातवां विकेट खोया. हार्दिक ने दीपक चहर (7) को आउट कर चेन्नई को आठवां झटका दिया.

मुंबई के लिए मलिंगा और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट लिए. जेसन बेहरनडॉर्फ को दो विकेट मिले. इससे पहले मुंबई को शुरुआत धीमी मिली थी, लेकिन अंत में टीम के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरकर मजबूत स्कोर खड़ा किया. आखिरी के ओवर में हार्दिक पांड्या ने आठ गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 25 और केरन पोलार्ड ने सात गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- राशिफल, 04 अप्रैल गुरुवार: मेष राशि वालों को मिलेगी तरक्की, जानें अपनी किस्मत उधमपुर-श्रीनगर हाइवे पर हफ्ते में दो दिन गुजरेगा सुरक्षाबलों का काफिला, निजी गाड़ियों पर रहेगा बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget