एक्सप्लोरर

Men's Hockey World Cup 2018: नीदरलैंड ने भारत को 2-1 से शिकस्त दी

भारत को 12वें मिनट में पहला पेनाल्टी कॉर्नर हासिल हुआ और इसे सफल रूप से भुनाकर आकाशदीप सिंह ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त बना पाई.

Men's Hockey World Cup: हॉकी विश्व कप के 32वें मैच में नीदरलैंड्स ने भारत को 1-2 के स्कोर से हराया. यह मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला गया है. इस हार के कारण भारतीय टीम 43 साल का सूखा समाप्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश करने में असफल रही और इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सफर समाप्त हो गया. इस मैच में नीदरलैंड्स के लिए थिएरी ब्रिंकमान और मिंक वान देर वीर्डन ने किया, वहीं भारतीय टीम के लिए आकाशदीप सिंह ने एकमात्र गोल किया.

तीन बार की चैम्पियन नीदरलैंड्स का सामना अब 15 दिसम्बर को सेमीफाइनल में मौजूदा चैम्पियन आस्ट्रेलिया से होगा. नीदरलैंड्स ने पहले क्वार्टर में गेंद को अधिक से अधिक समय तक पास रखने की कोशिश करते हुए पहला गोल दागने के लिए शॉट मारा लेकिन वह शॉट भारत के गोल पोस्ट के बाहरी हिस्से को छू गया. इसके अगले ही मिनट में सिमरनजीत प्रतिद्वंद्वी टीम के गोल पोस्ट तक पहुंचे लेकिन उनका शॉट लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका. भारत को 12वें मिनट में पहला पेनाल्टी कॉर्नर हासिल हुआ और इसे सफल रूप से भुनाकर आकाशदीप सिंह ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दे दी.

मेजबान टीम की खुशी अधिक समय तक बरकरार नहीं रह सकी और नीदरलैंड्स ने 15वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया. टीम के लिए यह गोल मिर्को प्रूसर से मिले पास पर थिएरी ब्रिंकमान ने किया. दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने के कई अवसर बनाए, लेकिन दोनों ही टीमें बढ़त हासिल करने में नाकाम रहीं और इसके साथ ही 1-1 से बराबरी के स्कोर पर पहले हाफ का समापन हो गया.

नीदरलैंड्स को तीसरे क्वार्टर की शुरूआत में ही पेनाल्टी कॉर्नर हासिल हुआ लेकिन अपने पहले पीसी से बढ़त हासिल करने में वह असफल रही। हालांकि, दोबारा टीम को पीसी मिला, लेकिन फिर वह खाली हाथ लौटी. ललित उपाध्याय ने 23वें मिनट में दिलप्रीत सिंह को शानदार पास किया लेकिन वह इस अवसर का सही इस्तेमाल नहीं कर सके. इसके अगले ही पल ऐसा ही मौका नीदरलैंड्स को भी मिला लेकिन भारत के अनुभवी गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश ने इसे असफल कर दिया.

ऐसे में 1-1 से बराबरी के साथ तीसरा क्वार्टर भी समाप्त हो गया. नीदरलैंड्स ने 47वें मिनट में गोल किया लेकिन वीडियो रेफरी ने इसे रद्द कर दिया क्योंकि गेंद मेहमान टीम के खिलाड़ी के पैर को छूकर गुजरी थी.

वर्ल्ड नम्बर-4 टीम नीदरलैंड्स को 50वें मिनट में मैच का तीसरा पीसी मिला और इस पर गोल कर उसने भारत के खिलाफ 2-1 की बढ़त ली. टीम के लिए यह गोल मिंक वान देर वीर्डन ने दागा. भारत को 50वें मिनट में दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर हासिल हुआ लेकिन असफल रहा. इसके बाद श्रीजेश भी अब मैदान पर उतर आए और भारतीय टीम बिना गोलकीपर के खेलने लगी.

नीदरलैंड्स को 58वें मिनट में पीसी हासिल हुआ. हालांकि, बिना गोलकीपर के खेल रही भारतीय टीम के डिफेंडरों ने इसे सफल नहीं होने दिया। हालांकि, इसके बावजूद नीदरलैंड्स ने अंतिम समय तक अपनी बढ़त को कायम रखते हुए मेजबान भारत को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
FIFA वर्ल्ड कप के फाइनल में मौजूद रहेंगे डोनाल्ड ट्रंप, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी भिड़ंत
FIFA वर्ल्ड कप के फाइनल में मौजूद रहेंगे डोनाल्ड ट्रंप, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी भिड़ंत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget