एक्सप्लोरर

संगकारा के टिप्स से मिली टीम इंडिया के खिलाफ जीत: एंजेलो मैथ्यूज

लंदन: श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने कहा कि दिग्गज कुमार संगकारा के साथ प्रेरणादायी नेट सत्र की आईसीसी चैंपियन्स ट्राफी में मौजूदा चैंपियन भारत के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में मिली जीत में अहम भूमिका रही. पूर्व कप्तान संगकारा ने भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले देश के युवा खिलाड़ियों के साथ कुछ समय बिताया. मैथ्यूज ने संगकारा का युवा बल्लेबाज कुसाल मेंडिस को उपयोगी टिप्स देने के लिये आभार व्यक्त किया जिन्होंने कल 89 रन बनाये. उन्होंने कहा,‘‘हां, वह(मेंडिस) बल्लेबाजी टिप्स लेने के लिये कुमार संगकारा से मिला था. वह(संगकारा) बादशाह है और हम सभी उनसे सीखते हैं. हम सभी बल्लेबाज उनसे सलाह लेते हैं.’’ मैथ्यूज ने कहा,‘‘वह हमें कई अच्छी चीजें सिखाते हैं जैसे कि इस तरह की पिचों पर कैसे खेलना है. कल खिलाड़ी उनसे मिले थे और सलाह ली थी और उन्होंने मैदान पर उसे खुद पर अच्छी तरह से लागू किया.’’ श्रीलंका को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी लेकिन भारत के खिलाफ उसने बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल कर दिया. चमारा कापुगेदारा के चोटिल होने के कारण टीम में लिये गये धनुष्का गुणतिलके ने 76 रन बनाये और मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिये 159 रन जोड़े. मैथ्यूज ने कहा,‘‘जब आप मैच में उतरते हो तो आपको पता होता है कि वह(धनुष्का) यहां तक कि 15 खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं था और कल कापुगेदारा चोटिल हो गया. उसे एक बेहद मजबूत टीम के खिलाफ पारी का आगाज करना पड़ा और उसने शानदार बल्लेबाजी की.’’ उन्होंने कहा,‘‘विरोधी टीम हमारा सम्मान करती है या नहीं यह मायने नहीं रखता. हमारे पास करने के लिये काफी कुछ है और हम वास्तव में इस पर विचार नहीं करते कि विरोधी टीम हमारे बारे में क्या सोचती है.’’ मैथ्यूज ने कहा,‘‘मेरे कहने का मतलब है कि भारत के खिलाफ मैच में भी हमारी जीत की किसी को उम्मीद नहीं थी लेकिन हम जानते हैं कि हमारे पास प्रतिभा है और हमारे पास एक अच्छी टीम को हराने का एक और मौका है और हमने ऐसा किया.’’ श्रीलंका अब यदि अपने आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान को हरा देता है तो वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगा. मैथ्यूज ने कहा,‘‘हम इतने आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं. हम एक समय में केवल एक मैच पर ध्यान देना चाहते हैं. अब हम यह मैच जीत चुके हैं और हमारा ध्यान अगले मैच पर है. हमारी रणनीति ऐसी ही रहेगी. उम्मीदों का बोझ खुद नहीं बनने देना.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget