एक्सप्लोरर

मनीष पांडे के शतक की बदौलत जीता इंडिया A, विंडीज A को 148 रन से हराया

इंडिया ए ने विंडीज ए को लगातार तीन मुकाबलों में हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है.

नॉर्थ साउंड: इंडिया ए ने कप्तान मनीष पांडे (100) के बेहतरीन शतक और क्रूणाल पांड्या (5 विकेट) की फिरकी के दम विंडीज ए को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. इंडिया ए ने तीसरे मुकाबले में विंडीज ए को 148 रन से मात देकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इंडिया-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए थे. विंडीज-ए 147 रनों पर ही ऑल आउट हो गई.

मनीष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. सलामी बल्लेबाज अनमोल प्रीत सिंह चार गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए और 13 के कुल स्कोर पर आउट हो गए. दूसरे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (77) ने श्रेयस अय्यर (47) के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की. दोनों ने टीम का स्कोर 122 रनों तक पहुंचाया. इंडिया-ए ने दूसरा विकेट शुभमन के रूप में खोया जिन्होंने अपनी पारी में 81 गेंदों का सामना कर आठ चौके और एक छक्का मारा.

अय्यर भी 137 के कुल स्कोर पर तीन रनों से अपने अर्धशतक से चूक गए. यहां से फिर मनीष ने अकेले पारी सांभाली. उन्होंने 87 गेंदों की पारी में आठ चौके और पांच छक्के मारे. अंत में हनुमा विहारी ने 29 और ईशान किशन ने 24 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया.

पांड्या ने किया कमाल

296 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज-ए की टीम के लिए सर्वोच्च स्कोरर 10वें नंबर के बल्लेबाज कीमो पॉल ने बनाए. पॉल ने 16 गेंदों पर दो चौकेऔर चार छक्कों की मदद से 34 रनों की तेज तर्रार पारी खेली.

उनके अलावा सलामी बल्लेबाज सुनील एम्ब्रीस ने 30 और जॉन कैम्पबेल ने 21 रनों का योगदान दिया. टीम के मध्य क्रम को पांड्या ने निपटाया. उनके अलावा नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर, आवेश खान ने एक-एक विकेट लिए. विहारी को दो-दो विकेट मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget