एक्सप्लोरर

पांच मैच पहले ही मैनचेस्टर सिटी ने जीता प्रीमियर लीग का खिताब

वेस्ट ब्रोम के खिलाफ मैनचेस्टर युनाइटेड को मिली हार के साथ ही इंग्लिश प्रीमियर लीग को नया चैंपियन मिल गया है. मैनचेस्टर सिटी ने चार साल बाद खिताब अपने नाम किया.

नई दिल्ली: वेस्ट ब्रोम के खिलाफ मैनचेस्टर युनाइटेड को मिली हार के साथ ही इंग्लिश प्रीमियर लीग को नया चैंपियन मिल गया है. मैनचेस्टर सिटी ने चार साल बाद खिताब अपने नाम किया. रविवार को वेस्ट ब्रोमविच एल्बियोन की मैनचेस्टर यूनाईटेड पर उलटफेर भरी 1-0 की जीत के साथ ही मैनचेस्टर सिटी ने खिताब जीत लिया.

सिटी ने रविवार रात खेले गए अपने मैच में टोटेनहम को 3-1 से हराया था जिसके बाद चैंपियनशिप की नजर यूनाईटेड के होम मैच पर थी. वेस्ट ब्रोम के साथ युनाइटेड का मुकाबला अगर बराबरी पर छूटता तो टूर्नामेंट में उतार चढ़ाव देखने को मिलता लेकिन युनाइटेड की हार ने टूर्नामेंट के विजेता का एलान कर दिया. सिटी का यह पिछले सात सीजन में तीसरा प्रीमियर लीग खिताब है

सिटी ने इसके साथ ही दूसरे स्थान पर मौजूद यूनाईटेड पर 16 अंक की बढ़त बना ली है जो बाकी बचे मैचों से अधिकतम 15 अंक जुटा सकती है.

पूरे सीजन के दौरान मैनचेस्टर सिटी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर दबदबा बनाए रखा और उसका खिताब जीतना बिलकुल भी हैरानी भरा नहीं है.

पांच मैच पहले खिताब जीतकर सिटी प्रीमियर लीग युग में संयुक्त रूप से सबसे जल्दी खिताब जीतने वाली टीम बनी. उसने 2000-01 की मैनचेस्टर यूनाईटेड टीम की बराबरी की.

सिटी ने इस सीजन में प्रीमियर लीग में कुल 93 गोल दागे हैं और केवल दो मैच में ही टीम को हार मिली है. टीम के कोच गार्डियोला के करियर में यह 24वां खिताब है. इससे पहले, उन्होंने स्पेन और जर्मनी में भी लीग खिताब जीते हैं और बार्सिलोना के साथ दो चैम्पियंस लीग खिताब जीते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 100+ विकेट लेने वाले गेंदबाज, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 100+ विकेट लेने वाले गेंदबाज, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget