एक्सप्लोरर

IPL 11: KKR की कप्तानी मिलने पर क्रिस लिन को होगी खुशी

गौतम गंभीर का साथ छोड़ चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की सीज़न 11 में एक नई शुरूआत करने के लिए बेकरार है. गंभीर के दिल्ली जाने के बाद कोलकाता के फैंस के लिए खबर आई थी कि कोलकाता के अगले कप्तान ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस लिन हो सकते हैं.

नई दिल्ली: गौतम गंभीर का साथ छोड़ चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की सीज़न 11 में एक नई शुरूआत करने के लिए बेकरार है. गंभीर के दिल्ली जाने के बाद कोलकाता के फैंस के लिए खबर आई थी कि कोलकाता के अगले कप्तान ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस लिन हो सकते हैं. टीम के हेड कोच और दिग्गज जैक केलिस ने इस बात पर से पर्दा हटाने का काम किया था. कैलिस के इस बयान के बाद अब खुद क्रिस लिन की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है. क्रिस लिन ने बातचीत के दौरान कहा कि अगर उन्हें ये जिम्मेदारी मिलती है तो उन्हें खुशी होगी. जनवरी में हुए ऑक्शन में 9.5 करोड़ की मोटी कीमत में शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने टी20 क्रिकेट के इस विस्फोटक बल्लेबाज़ को खरीदा था. जिसके बाद से उनके पिछले प्रदर्शन और गौतम गंभीर की घर वापसी की के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ये कप्तान हो सकते हैं. अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार वापसी करने के बाद लिन ने कहा है कि अगर उन्हें टीम की कमान मिलती है तो उन्हें खुशी होगी. ट्राई सीरीज़ फाइनल से टीक पहले ऑक्लैंड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लिन ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी होगी और अगर मुझे ये मौका मिलता है तो मैं इसका फायदा उठाना चाहूंगा.' लिन ने कहा, 'आईपीएल 2018 के लिए हमारे पास बेहतरीन टीम और सपोर्ट स्टाफ है, जिसमें साइमन कैटिच, जैक कैलिस और हीथ स्ट्रीक जैसे दिग्गज भी हैं. जिनके साथ मैं जुड़ा हुआ हूं.' हालांकि कप्तानी मिलने के सवाल पर खुशी ज़ाहिर करने के साथ ही लिन ने ये भी कहा कि 'हमारी टीम में ऐसे भी कई खिलाड़ी हैं जो पिछले 10 सालों से आईपीएल में खेल रहे हैं, इसलिए उनके अनुभव को भी नज़रअंदाज़ करना सही नहीं होगा.' लिन ने कहा, 'मैं अब भी खेल की बारीकियां सीख रहा हूं, लेकिन अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं उस पर खरा उतरना चाहूंगा.' 27 साल के इस विस्फोटक बल्लेबाज़ ने आईपीएल में चार सीज़न खेले हैं, जबकि ये उनका पांचवा संस्करण होगा. 2017 में खेले 7 मुकाबलों में उन्होंने 181 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 295 रन भी बनाए हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG: भारत तो है 8वें स्थान पर, जानिए- कहां है पाकिस्तान और बांग्लादेश
भारत तो है 8वें स्थान पर, जानिए- कहां है पाकिस्तान और बांग्लादेश
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट...
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget