INDvsPAK: बल्लेबाज़ों के बाद गेंदबाज़ों के कमाल से टीम इंडिया की 124 रनों से जीत

LIVE | INDvsPAK | ग्रुप-बी | Birmingham |
पढ़ें मैच का LIVE UPDATE दिलचस्प रिकॉर्ड्स और फैक्ट्स के साथ:
पाकिस्तान की पारी:
बर्मिघम: भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी का शानदार जीत के साथ आगाज करते हुए बारिश के खलल के बावजूद पाकिस्तान को 124 रनों के बड़े अंतर से करारी मात दी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (91), शिखर धवन (68), युवराज सिंह (53) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 81) की नायाब पारियों की बदौलत संशोधित 48 ओवरों के 319 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.
तीन बार बारिश के कारण रुके मैच में हालांकि पाकिस्तान को डकवर्थ लुइस नियम के तहत संशोधित 41 ओवरों में 289 रनों का लक्ष्य मिला. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम को 33.4 ओवरों में 164 के मामूली स्कोर पर ढेर कर दिया.
पाकिस्तान के लिए अजहर अली (50) ने बल्ले से सर्वाधिक योगदान दिया. मोहम्मद हफीज (33) उनके दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे. इन दोनों के अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज 20 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका.
वहाब रियाज गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वह बल्लेबाजी करने नहीं उतर सके और एब्सेंट हर्ट करार दिए गए. भारत के लिए उमेश यादव ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए, जबकि हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट हासिल किए. भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला.
भारत के लिए हार्दिक पांड्या छह गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 20 रन बनाकर कप्तान कोहली के साथ नाबाद रहे.
#CT17
#IndvsPAK बारिश की वजह से फिर रुका मैच, 4.5 ओवर के बाद पाकिस्तान को जीत के लिए है 302 रनों की जरूरत
#CT17
#IndvsPAK बर्मिंघम में बारिश की वजह से एक बार फिर रूका मैच. #PAK 22/0. ओवर 4.5.
# पहले ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 4 रन # मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी ------------------------------------- भारत की पारी:
नई दिल्ली/बर्मिंघम: शानदार शुरूआत के बाद विराट कोहली और युवराज सिंह की आतिशी पारियों की मदद से बर्मिंघम में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 324 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया है.
चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया. लेकिन बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बल्लेबाज़ों के दमदार खेल से 48 ओवरों में 319 रन बना डाले. जिसके बाद डकवर्थ लुइस नियम के मुताबिक पाकिस्तान को 48 ओवरों में 324 रनों का लक्ष्य मिला है.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतरी भारतीय टीम को शिखर धवन और रोहित शर्मा ने बेहतरीन शुरूआत दी. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर पहले विकेट के लिए शानदार 136 रनों की साझेदारी कर डाली. इस दौरान बारिश की वजह से मैच में बार-बार रूकावट देखी गई. इस दौरान दोनों बल्लेबाज़ों ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए. इसके बाद शिखर धवन 25वें ओवर में शादाब खान की गेंद पर कैच आउट हो गए. धवन ने 65 गेंदों पर 68 रन बनाए.
धवन के विकेट के बाद बारिश ने मैच में एक बार फिर खलल डाली और फिर मैच में विलंब देखा गया. जिसके बाद मैच को 48-48 ओवर का कर दिया गया. बारिश रूकने के बाद मैदान पर वापस बल्लेबाज़ी के लिए आए टीम इंडिया के बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने की कोशिश की. जिसके बाद एक तेज़ रन लेने की कोशिश में रोहित शर्मा रन-आउट हो गए. रोहित 91 रन बनाकर आउट हुए.
रोहित शर्मा के विकेट बाद मैदान पर आए युवराज सिंह ने कप्तान कोहली के साथ मिलकर टीम के स्कोर को रफ्तार दी. दोनों बल्लेबाज़ों ने तूफानी रफ्तार में पहले टीम के स्कोर को 200 और फिर 250 रनों के पार पहुंचाया. लेकिन अंतिम ओवरों में स्कोर बढ़ाने की कोशिश में एलबीडब्लयू आउट हो गए. युवी ने 32 गेंदों में 53 रनों की आतिशी पारी खेली. जिसमें उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया.
लेकिन पारी की असली तूफान आया अंतिम ओवरों में जब कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर हार्दिक पांड्या ने महज़ 10 गेंदों में 34 रन जोड़ डाले. विराट कोहली ने महज़ 68 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 81 रन बनाए. वहीं अंतिम ओवर में 3 छक्कों के साथ हार्दिक पांड्या ने 6 गेंदों पर 20 रन बनाए. भारतीय टीम ने 48 ओवरों में 319 रन बनाए.
40 ओवर: IND 213/2.
# 40 ओवर के बाद 213/2 टीम इंडिया. # आतिशी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं युवराज सिंह. # युवराज सिंह और कप्तान विराट कोहली के बीच बेहतरीन साझेदारी. # युवराज सिंह के चौके के साथ 200 रनों के पार टीम इंडिया. # मैदान पर उतरे नए बल्लेबाज़ युवराज सिंह. WICKET:
35 ओवर: IND 176/1.
# बारिश की वजह से मैच के नियमों में बदलाव किया है. अब 3 गेंदबाज़ 10-10 ओवर गेंदबाज़ी कर सकेंगे जबकि 2 गेंदबाज़ 9-9 ओवर फेंक सकेंगे. पावरप्ले 1(1-10), पावरप्ले 2(11-39), पावरप्ले (40-48).
06:04 PM: बारिश से रूका खेल
33.1 ओवर: IND 173/1.
# पारी के 34वें ओवर में एक बार फिर बारिश बाधा बनकर सामने आ गई है. भारतीय टीम इस समय मजबूत स्थिती में नज़र आ रही है. रोहित शर्मा 77 जबकि कप्तान विराट कोहली 24 रन बनाकर मैदान पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं.
30 ओवर: IND 162/1.
# पहले विकेट के बाद कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा कर रहे हैं संभलकर बल्लेबाज़ी. # पारी के 28वें ओवर में कप्तान विराट कोहली के चौके से पूरे हुए भारतीय टीम के 150 रन.25 ओवर: IND 138/1.
# 25 ओवर से पहले टीम इंडिया ने गंवा दिया पहला विकेट. रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम इंडिया को दी मजबूत शुरूआत. # मैदान पर उतरे नए बल्लेबाज़ कप्तान विराट कोहली. # 25वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री लाइन में कैच थमा बैठे शिखर धवन.
20 ओवर: IND 110/0.
# पहले 20 ओवर में टीम इंडिया की तेज़ शुरूआत. रोहित शर्मा और शिखर धवन संभलकर कर रहे हैं बल्लेबाज़ी.























